सरकारी के ताले तोड़कर कंप्यूटर्स व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी:सुबह स्टाफ स्कूल आया तो टूटे हुए ताले लटकते मिले
सरकारी के ताले तोड़कर कंप्यूटर्स व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी:सुबह स्टाफ स्कूल आया तो टूटे हुए ताले लटकते मिले
सीकर : सरकारी स्कूल के ताले तोड़कर आईसीटी लैब से कंप्यूटर्स, डिवाइस व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने का मामला सामने आया है। रात को चोर स्कूल के ताले तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। घटना सीकर जिले के जाजोद थाना क्षेत्र की है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में स्कूल के प्रिंसिपल हरलाल सिंह (57) निवासी जाजोद ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढाल्यवास की कंप्यूटर लैब से चोर 12 कंप्यूटर सेट, 3 मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस पैच कॉर्ड केवल, राउटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चोरी कर ले गए। सुबह जब स्कूल के कर्मचारी स्कूल आए तो लैब के टूटे हुए ताले मिले। जिसके बाद स्कूल में हुई चोरी की वारदात का पता चला। बाद में कर्मचारियों ने प्रिंसिपल को घटना की सूचना दी।
चोर स्कूल के ताले तोड़कर अंदर घुसे थे और चोरी कर भाग गए। फिलहाल जाजोद थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई बाबू खान कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036132


