[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 10 फरवरी से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 10 फरवरी से

लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 10 फरवरी से

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर के तैंतीसवें वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 10 से 16 फरवरी तक मंदिर परिसर के सामने लीलाधर मोदी के नोहरे में किया जा रहा है।

श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में व्यास पीठ पर विश्वविख्यात संत श्री हरिशरण महाराज के कोकिल कंठ से मधुर संगीतमय कीर्तन तथा सरल हिंदी भाषा में रोचक एवं ज्ञान राज दृष्टांत सहित प्रवचन एवं भागवत कथा वर्णन अपनी मधुर वाणी से करेंगे। महाराज श्री के द्वारा प्रतिदिन प्रात 5:00 बजे से 6:00 बजे तक हरि संकीर्तन एवं 6 बजे से 7:00 बजे तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।

कथा का समय 1:00 से सायंकाल 5:00 बजे तक का रखा गया है।

10 फरवरी से प्रारंभ कथा में 16 फरवरी सुदामा चरित्र कथा एवं फूलों की होली के साथ कथा को विश्राम दिया जाएगा।

बुधवार 14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भंडारा महाप्रसाद का आयोजन भी किया जावेगा।

कथा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कथा श्रवण हेतु महिलाओं एवं पुरुषों की बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है।
कहते हैं की कली काल में मानव कल्याण मोक्ष प्राप्ति हेतु अमृत कलश रूपी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के श्रवण से मानव भवसागर से पार हो जाता है। श्रीमद् भागवत रूपी गंगा में स्नान से चरित्र मन एवं तन से सरल, निर्मल होकर परमपिता परमात्मा की प्राप्ति होती है।

कथा को सफल बनाने हेतु लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी इंद्र कुमार मोदी देहली, कृपाशंकर मोदी मुम्बई, सुरेश पंसारी एवं परमेश्वर हलवाई झुंझुनूं, ओमप्रकाश तुलस्यान चैन्नई, राजकुमार अग्रवाल एवं राधेश्याम ढंढारिया जयपुर, मंदिर ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य नरेश अग्रवाल, अरूण कुमार जालान, प्रमोद खंडेलिया, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, श्रीकांत पंसारी, रूपेश तुलस्यान, नितिन नारनौली, राजकुमार सोनी, डॉक्टर एसएन शुक्ला, अमित जगनानी, अनूप गाड़िया, नवीन केडिया, पंकज जालान एवं उमेश खेतान सहित अन्यजन प्रयासरत है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62