[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीबीईओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीबीईओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

सीबीईओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

चूरू : मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओम दत्त सहारण, एसीबीईओ खालिद अली तुगलक एवं आरपी श्याम सुंदर पूनिया ने शनिवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

सीबीईओ ने शनिवार को चूरू ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लाखाऊ, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दूधवाखारा स्टेशन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूधवाखारा, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय दूधवाखारा, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दूधवा खारा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनी की ढाणी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालासर बनीरोतान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भामासी , राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बूंटिया ,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कडवासर, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजसर एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाजसर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में कार्मिकों की उपस्थिति एवं भौतिक उपस्थिति, अध्यापक डायरी, एसएमसी-एसडीएमसी रजिस्टर, गरिमा पेटिका, गृहकार्य , पोर्टफोलियो, कैश बुक इत्यादि जांच की गई। शाला दर्पण पोर्टल पर समस्त प्रकार की सूचनाओं को अद्यतन करने एवम्  एस एन ए अकाउंट में प्राप्त राशि को खर्च करने के लिए विशेष तौर पर निर्देशित किया गया। किसी भी विद्यालय में कोई कार्मिक अनुपस्थित नहीं पाया गया। समस्त प्रकार के रजिस्टर विधिवत संधारित पाए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62