ठाठवाडी पीएचसी के वार्डबॉय भरत शर्मा उपखंड स्तर पर सम्मानित
ठाठवाडी पीएचसी के वार्डबॉय भरत शर्मा उपखंड स्तर पर सम्मानित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाठवाडी में कार्यरत वार्ड बॉय भरत शर्मा को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उपखंड स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हरीश यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। भरत शर्मा इस क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से कार्यरत हैं तथा उनको हर बच्चा-बच्चा जानता है तथा उनके कार्य से पूरा क्षेत्र ही खुश रहता है। उन्होंने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। जिसके कारण वो शर्मा जी के नाम से विख्यात हैं। शर्मा को सम्मानित करने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है तथा कहा है कि शर्मा जी वास्तव में इस सम्मान के हकदार हैं।
सम्मान मिलने पर राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय ठाठवाडी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ज्योति शर्मा, शिमला चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर हेमंत सोनी, डॉ स्नेहलता, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ निकिता गुप्ता, ठाठवाडी सरपंच डॉक्टर किशोरीलाल यादव, ठाठवाडी प्रिंसिपल अशोक कुमार, पैरामाउंट पब्लिक स्कूल चेयरमैन विजय सिंह यादव, शिमला सरपंच रीना देवी, पूर्व सरपंच भूप सिंह यादव, शिवताज सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, शीशराम यादव, ठाठवाडी नर्सिंग ऑफिसर सुशीला कुमारी, डीईओ प्रदीप यादव, बबीता, निर्मला, सुमन, सुनीता, चेतन, कुसुमलता, सुनीता देवी आशा सहयोगिनी, सतपाल जांगिड़, ओम प्रकाश अध्यापक सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042995


