[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेसियों ने सत्याग्रह कर जताया विरोध:कार्यकर्ता बोले- भाजपा न्याय यात्रा से घबरा गई है; कहा- राहुल गांधी की धार्मिक स्वतंत्रता का हनन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेसियों ने सत्याग्रह कर जताया विरोध:कार्यकर्ता बोले- भाजपा न्याय यात्रा से घबरा गई है; कहा- राहुल गांधी की धार्मिक स्वतंत्रता का हनन

कांग्रेसियों ने सत्याग्रह कर जताया विरोध:कार्यकर्ता बोले- भाजपा न्याय यात्रा से घबरा गई है; कहा- राहुल गांधी की धार्मिक स्वतंत्रता का हनन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा को रोके जाने के विरोध में झुंझुनूं में कांग्रेसियों ने मौन सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर 2 बजे तक गांधी पार्क में मौन सत्याग्रह चला। प्रदर्शन में जिले के बड़े नेता गायब रहे। एक भी विधायक सत्याग्रह में शामिल नहीं हुआ। वहीं जिलाध्यक्ष भी नदारद रहे। जिला प्रवक्ता संतोष सैनी ने कहा बीजेपी राहुल गांधी की इस यात्रा से घबरा गई है। यात्रा को आमजन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोगों की उमड़ती भीड़ उनसे सहन नही हो रही है। वो चाहते है कि किसी भी तरह से इस यात्रा को रोका जाए।

उन्होंने कहा- असम की सरकार द्वारा कांग्रेस की न्याय यात्रा को बार-बार बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर दर्शन को जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को स्थानीय पुलिस द्वारा अचानक वहां जाने से रोक दिया गया। ये व्यक्ति की आस्था पर पाबंदी जैसा कदम व धार्मिक स्वतंत्रता का हनन है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहींं करेगा।

इस दौरान कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ढाका, पवन पुजारी ,जिला सचिव मनोहर बाकोलिया, सुभाष भांबू, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष मेहर कटारिया, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील झांझडिया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल जाखड, मुकेश सैनी, रामावतार जांगिड, राकेश सुंडा, मोहित जनेवा, सलीम खानजादा, संत कुमार चैनपुरिया, किरोड़ीमल शर्मा, फूल मोहम्मद भाटी, कमल कसेरु, याकूब सब्जीफरोश, रफीक पहाड़ियान, हाकम अली, नत्थू बड़गुर्ज़र, गणेश धवन शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet