[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

230 पाक जायरीन अजमेर से हुए रवाना:कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रेन में बैठे, बोले- दोनों देशों में आपसी भाईचारा बने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

230 पाक जायरीन अजमेर से हुए रवाना:कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रेन में बैठे, बोले- दोनों देशों में आपसी भाईचारा बने

230 पाक जायरीन अजमेर से हुए रवाना:कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रेन में बैठे, बोले- दोनों देशों में आपसी भाईचारा बने

अजमेर : ख्वाजा साहब के 812वें उर्स में शामिल होने आए 230 पाक जायरीन का जत्था शनिवार रात 10 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रैन से रवाना हुआ। स्टेशन पर इसके लिए विशेष बंदोबस्त किए गए। जीआरपी और स्थानीय पुलिस सभी के द्वारा कोच में जायरीनों को बैठाने से पहले उसकी जांच की गई। सभी जायरीनों को पुरानी मंडी स्थित सेंट्रल गर्ल्स स्कूल से रेलवे स्टेशन तक बसों में लाया गया। जिससे कि इनके साथ इनका लगेज भी सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से ट्रेन तक पहुंचे, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए।

230 पार्क जायरीन शनिवार रात 10 बजे स्पेशल ट्रेन के जरिए अजमेर से हुए रवाना।
230 पार्क जायरीन शनिवार रात 10 बजे स्पेशल ट्रेन के जरिए अजमेर से हुए रवाना।

स्टेशन पर रहे सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

पाकिस्तानी जायरीन स्पेशल ट्रेन के जरिए पाकिस्तान की ओर रवाना हुए। इस दौरान अजमेर रेलवे स्टेशन पर जिला पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ सहित सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर रही। जायरीनों की चेकिंग के बाद ही उन्हें स्टेशन पर प्रवेश दिया गया। चेकिंग के बाद उन्हें ट्रेन में बैठाया गया।

पाक जायरीन ने कहा कि भारत आकर बहुत अच्छा लगा। दरगाह में दोनों मुल्क आपस में मिलकर रहे इसे लेकर दुआ मांगी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत के प्रधानमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। दोनों मुल्कों के रिलेशन आगे अच्छे रहे इसे लेकर दुआ करते हैं।

जायरीनों के द्वारा अपने परिवार के लिए खरीदारी भी की गई है।
जायरीनों के द्वारा अपने परिवार के लिए खरीदारी भी की गई है।

परिवार के लिए की गई खरीदारी

पाकिस्तान लौटे जायरीनों ने अपने परिवार और जरूरत के सामान की खरीदारी की है। जायरीनों ने हेलमेट, ज्वेलरी, कपड़े सहित कई सामान खरीदा है। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार की जरूरतों और पसन्द के अनुसार यहां से कुछ तोहफा लेजाना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने यहां से जितनी उन्हें इजाजत दी गई उन्हें बाजारों में घूम अपने परिवार के लिए अलग-अलग चीजें खरीदी है।

पाकिस्तान सरकार की दरगाह में चढ़ाई थी चादर

पाक जायरीनों के द्वारा 17 जनवरी को ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 812 वें उर्स में पाकिस्तान सरकार व खुद की तरफ से दरगाह में चादर चढ़ाई थी। नया बाजार स्थित सेंट्रल गर्ल्स स्कूल से कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस के रूप में दरगाह पहुंचे थे। दरगाह कमेटी की ओर से चादर चढ़ाने के बाद सभी की दस्तारबंदी कर तबरुक भेंट किया गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet