[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएमजीएसवाई के तहत बनेगी 35 सड़कें:नागौर-डीडवाना-झुंझुनूं में 394.65 किमी. लम्बाई में बनेगा रोड नेटवर्क; केन्द्र सरकार ने 251 करोड रुपए किए मंजूर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीएमजीएसवाई के तहत बनेगी 35 सड़कें:नागौर-डीडवाना-झुंझुनूं में 394.65 किमी. लम्बाई में बनेगा रोड नेटवर्क; केन्द्र सरकार ने 251 करोड रुपए किए मंजूर

पीएमजीएसवाई के तहत बनेगी 35 सड़कें:नागौर-डीडवाना-झुंझुनूं में 394.65 किमी. लम्बाई में बनेगा रोड नेटवर्क; केन्द्र सरकार ने 251 करोड रुपए किए मंजूर

झुंझुनूं : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश में 35 नई सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री दिया कुमारी ने स्वीकृति जारी करते हुए इसका काम जल्द शुरू करवाने के आदेश दिए है। ये सड़क नागौर, झुंझुनूं और डीडवाना शहरों में बनाई जाएगी। करीब 394.65 किमी. लम्बाई इन सड़कों को बनाने में 251.38 करोड़ रु. खर्च होंगे।

मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि पिछले दो सालों से इन सड़कों की स्वीकृति अटकी पड़ी थी, जिसे केन्द्र सरकार के ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग से अब मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में सड़कें बनने से गांव से शहर को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

मंत्री ने बताया कि डीडवाना-कुचामन जिले में 15 सड़कें बनाई जाएगी, जो 141.75 किलोमीटर लम्बाई में बनेगी। इन सड़कों के निर्माण पर 90.39 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

इसी तरह नागौर जिले में 17 सड़कों की सेंशन की गई, जो 237.90 किलोमीटर लम्बाई में है, जिनको बनाने में 149.95 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जबकि झुंझनूं जिले में 3 सड़कों की सेंशन मिली है। 15 किलोमीटर लम्बाई की इन सड़कों को बनाने में 11.02 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

झुंझुनूं में यहां बनेगी सड़कें

  • सूरजगढ़ में पीपली डोबरा बिजोली सड़क 5 किलोमीटर।
  • सूरजगढ़ में सूरजगढ़ लोटिया धिंगारिया सड़क 5 किलोमीटर।
  • झुन्झुनूं में बगड़ काली पहाडी मारोट इंदाली डोरासर सड़क 5 किलोमीटर।

नागौर जिले में यहां बनेगी सड़कें

  • मेड़ता देशवाल (ब्लॉक बाउण्ड्री) से गोटन वाया ओलादन दधवाडा नोखा चांदावता हरसोलाव सड़क 30 किलोमीटर
  • मूण्डवा पांचलासिद्वा से नागड़ी वाया नारवा सड़क 7 किलोमीटर।
  • मूण्डवा में संखवास-हिलोडी- सेनणी- असावरी-गारासनी सड़क 17 किलेमीटर।
  • मूण्डवा में जनाना-बूनरावता- ग्वालू-भटनोखा-हिलोड़ी सड़क 16 किलोमीटर।
  • मूण्डवा में चिमरानी-बलाया- मुदियाड़ सड़क 17 किलोमीटर।
  • मूण्डवा में पांचला सिद्वा से पांचोड़ी सड़क 6 किलोमीटर
  • मूण्डवा में खींवसर से देउ सड़क 23 किलोमीटर।
  • मूण्डवा बिरलोका-कुड़छी-धनारी सड़क 17 किलोमीटर।
  • मूण्डवा में बिरलोका-खटोड़ा सड़क 6.50 किलोमीटर।
  • जायल में खाटू-अम्बाली-कठौति -जोचिणा-बोडिंग कलां- अड़सिंग तक सड़क 8 किलोमीटर।
  • जायल में बुगरड़ा-सोमणा-ऐवाद -झाड़ेली एनएच-65 तक सड़क 10 किलोमीटर।
  • जायल में भावला-गेलोली-कसनाउ ईग्यार-टांकला एसएच-90 तक सड़क 11.30 किलोमीटर।
  • जायल में छापड़ा-बूर्डी-कमेडिया आकोड़ा डोडू लालगढ़ सड़क 7.10 किलोमीटर।
  • नागौर में नागौर-इंदास-भवाद जोशियाद रायधनू सड़क 18.50 किलोमीटर।
  • नागौर में गुड़ला-मालगांव-भडाणा-हरीमा सड़क 14 किलोमीटर।
  • नागौर में गुड़ा-रायधनू-बसवाणी सड़क 8 किलोमीटर।
  • नागौर में टांकला भेर चावण्डिया सड़क 21 किलोमीटर।

डीडवाना-कुचामन में यहां बनेगी सड़क

  • कुचामन में कुकनवाली इण्डाली हरिपुरा भांवता सड़क 13.80 किलोमीटर।
  • कुचामन में मिठड़ी लिचाणा गौगोर खुशिया मारोठ सड़क 9 किलोमीटर।
  • मकराना में रानीगांव (स्टेट हाईवे 2 बी) खारड़िया सरनावड़ा ईटावा बामनिया सड़क 18.90 किलोमीटर।
  • मकराना में स्टेट हाईवे 90 से मांगलवा सीनिया गोठड़ी नावद धान्धनवां रायथलिया चिण्डालिया चाण्डी लाडपुर गेलासर लादड़िया सड़क 8 किलोमीटर।
  • परबतसर में भकरी खेड़ी खींवसी जावला सड़क 7.90 किलोमीटर।
  • परबतसर में भकरी कुराड़ा बीठवालिया मेहरासी स्टेट हाईवे 59 तक सड़क 14 किलोमीटर।
  • परबतसर में करकेड़ी ढाढोता बीसास बाजवास मोड़ी खुर्द निम्बोला सड़क 8.40 किलोमीटर।
  • परबतसर में स्टेट हाईवे 59 लेगा की ढाणी से रिड़ बाजवास पीलवा कालेटड़ा भड़सिया खुण्डियास (जिला सीमा तक) सड़क 5.20 किलोमीटर।
  • डीडवाना में सूपका-सेवा-चौलूखां- फोगड़ी-बुगालियों की ढाणी-खाखोली सड़क 8.30 किलोमीटर।
  • डीडवाना में कीचक-खाखोली- बेरीकलां-सरदारपुरा-नूवां (दौलतपुरा-लोसल सड़क तक) सड़क 9.60 किलोमीटर।
  • डीडवाना में थाणू-कलवाणी-पाटण-आजवा-नोरंगपुरा- दूदोली-बल्दू सड़क सीमा तक 7 किलोमीटर।
  • लाडनूं में लाडनूं-भ्यिानी खानुपर मेगा हाईवे सड़क तक 5.60 किलोमीटर।
  • लाडनूं में दूदोली-बल्दू-निम्बीजोधा-ओडिण्ट-हिरावती ब्लॉक सीमा तक 8.35 किलोमीटर।
  • लाडनूं में रोजा से ढींगसरी-रताउ-बल्दू-दताउ-सावंराद-भिडासरी-ध्यावा-खिवंज प्याऊ तक 9.50 किलोमीटर।
  • लाडनूं में भरनावां-साण्डास से गौरऊ ब्लॅक सीमा तक सड़क 8.20 किलोमीटर।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet