[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं की बेटियां हर मैदान जीतने का जोश, जज्बा व जुनून रखती हैं- जाकिर झुंझुनूंवाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं की बेटियां हर मैदान जीतने का जोश, जज्बा व जुनून रखती हैं- जाकिर झुंझुनूंवाला

राजस्थान क्रिकेट महिला कप्तान हैप्पी खिचड़ का जनहित एकता समिति ने किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : शनिवार को जनहित एकता समिति ने झुंझुनूं एकेडमी मैदान में कुमावास (झुंझुनूं)की बेटी हैप्पी खीचड़, कप्तान महिला क्रिकेट टीम राजस्थान का समिति अध्यक्ष जाकिर झुंझुनूंवाला की अध्यक्षता में माला, शॉल व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जाकिर झुंझुनूंवाला ने कहा कि लड़कियां ठान ले तो फिर हर मुक़ाम हासिल कर सकती हैं। यही कर दिखाया है क्रिकेट के मैदान में कुमावास (झुंझुनूं) की बेटी हैप्पी खीचड़ ने। 67वीं राष्ट्रीय स्कूली महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान टीम की कप्तानी करते हुए पहली बार राज्य की महिला टीम राष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाईनल मुकाबले तक पहुंची और उपविजेता रही। जिले की बेटी हैप्पी खिचड़ ने प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट बनकर यह साबित कर दिया कि झुंझुनूं की बेटियों में हर मैदान जितने का जोश, जज़्बा व जनून है और झुंझुनूं की बेटियां अपने हुनर के दम पर हर क्षेत्र में परचम लहरा सकती हैं चाहे वो खेल का मैदान हो या शिक्षा, सेना, चिकित्सा एवं राजनीतिक क्षेत्र हो। यहाँ की बेटियों की अलग पहचान है।

हैप्पी के दादा मेजर जयराम खीचड़ ने कहा कि मेरी पोती लड़की होकर भी मुख्यधारा में शामिल रहेगी और एक दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में खेलते हुए राज्य का नाम रौशन करेगी। हैप्पी का लक्ष्य 2025 में इंडिया में होने वाले अंडर 19 वूमेन वर्ल्ड कप में देश की टीम में खेलना है। उनका नाम इस साल होने वाले एशिया कप के संभावित खिलाड़ियों में शामिल हो गया है। जल्द ही एक महीने के शिविर में बुलाया जाएगा।

इस अवसर पर सम्मान करने वालो में ऑक्सफ़ोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. रशीद खान, जनहित एकता समिति सचिव अनिशा खान, हैप्पी खीचड़ के कोच अजय कुमार, झुंझुनूं एकेडमी स्कूल निदेशक आकाश मोदी, केड़ गुरु संस्था निदेशक आलमशेर खान, प्रिंसिपल डॉ. रवि शर्मा, जाट महासभा अध्यक्ष कुरड़ाराम धीवा, वाईस प्रिंसिपल सरोज सिंह, उमा शर्मा, कमलेश कुलहरी, श्याम सुंदर शर्मा व शोहेल खान सहित काफी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet