[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राम महोत्सव को लेकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने घर घर बाँटे पीले चावल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राम महोत्सव को लेकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने घर घर बाँटे पीले चावल

राम महोत्सव को लेकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने घर घर बाँटे पीले चावल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर झुंझुनूं गांधी चौक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दीपोत्सव एवं श्री राम महा आरती कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में चौमालो की कुटिया, दादा बाड़ी, फौज़ का मौहल्ला, शाहों का कुँआ स्थित भार्गव मौहल्ला, कुम्हारों का मौहल्ला, बंदूकियों का मौहल्ला सहित शहर के विभिन्न मौहल्लों में घर घर जाकर निमंत्रण के पीले चावल बाँटे।

भाजपा नगर मंत्री गायत्री पुजारी की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर 22 जनवरी को गांधी चौक में सायं 5:00 बजे से होने वाले कार्यक्रम के बारे में लोगों को जानकारी दी। जानकारी देते हुए गायत्री पुजारी ने बताया कि 501 महिलाएँ संतों के सानिध्य में भगवान श्री राम की आरती करेंगी जिनको आरती पूजा की थाली कार्यक्रम स्थल पर ही मिलेगी।

इस मौके पर देविका सेन, सुनीता सेन, दुर्गेशा भीमसरिया, विनोद कँवर, सरोज सोनी, कंचन कुमावत, मधु मुरारका सहित महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet