[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आज से शुरू होगा शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेला, विदेशी सैलानी भी करेंगे शिरकत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आज से शुरू होगा शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेला, विदेशी सैलानी भी करेंगे शिरकत

आबूसर स्थित ग्रामीण हाट में शुक्रवार से शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेला शुरू हो रहा है. इस बार मेले में विभिन्न लघु उद्योग व हस्तशिल्प के उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे. साथ ही कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है.

Shekhawati Handicrafts and Tourism Fair: जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की ओर से आबूसर स्थित ग्रामीण हाट में आज यानी 19 जनवरी से शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेला शुरू होगा. मेले को लेकर ग्रामीण हाट बाजार में तैयारियां पूरी कर ली गई है. मेले में इस बार नागपुर की ज्वेलरी, औरंगाबाद की हैंडलूम, आसाम का बैंबू जयपुर की ब्लू पॉटरी सहित कुल 170 स्टॉल लगाई गई. मेला परिसर में दिन में पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

लघु उद्योग व हस्तशिल्प के उत्पादों की लगेगी स्टॉल

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चोबदार ने बताया कि मेले को इस बार और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है. किसानों के लिए अत्याधुनिक तकनीक के कृषि संयंत्रों के साथ दैनिक उपयोग के उत्पादों, लघु उद्योग और हस्तशिल्प के उत्पादों की स्टॉल लगाई गई है. उन्होंने बताया कि मेला परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता और महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी. पर्यटन मेले में रोजाना सुबह 11 बजे से खेलकूद प्रतियोगिता और शाम 5 बजे से विभिन्न संस्थाओं और विभाग के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.

विदेशी सैलानी भी लेंगे मेले का लुत्फ 
बता दें, हर साल आबूसर स्थित ग्रामीण हाट में शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेला लगाया जाता है. इसी क्रम में इस बार भी 19 जनवरी 2024 से लेकर 28 जनवरी 2024 तक लगाया जाएगा. इस मेले का उद्घाटन 19 जनवरी को सांसद के द्वारा रिबन काटकर किया जाएगा. इस बार के मेले में कई और प्रतियोगिताओं का विस्तार किया गया है. ऐसे में यहां बड़ी से संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. साथ ही विदेशी सैलानी भी मेले का लुत्फ उठाने पहुंचेंगे.

Related Articles