[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अन्नपूर्णा थाली में अब चावल और आचार भी मिलेगा:अनुदान भी बढ़ाया, 17 की जगह 22 रुपए अनुदान देगी सरकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अन्नपूर्णा थाली में अब चावल और आचार भी मिलेगा:अनुदान भी बढ़ाया, 17 की जगह 22 रुपए अनुदान देगी सरकार

अन्नपूर्णा थाली में अब चावल और आचार भी मिलेगा:अनुदान भी बढ़ाया, 17 की जगह 22 रुपए अनुदान देगी सरकार

झुंझुनूं : प्रदेश में नई सरकार ने इंदिरा रसोई का नाम बदलने के साथ थाली के मैन्यू को बढ़ा दिया है। थाली में अब चावल व आचार भी मिलेगा। पहले प्रति थाली में कुल सामग्री का वजन 450 ग्राम निर्धारित था। अब इसका कुल वजन 600 ग्राम हो गया है। हालांकि दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। वहीं आठ रुपए ही रखे गए हैं। इसके साथ ही फर्म को मिलने वाली सब्सिडी अब 17 की जगह 22 रुपए कर दी गई है।

अन्नपूर्णा रसोई झुंझुनूं की नोडल अधिकारी सुनीता ने बताया- सरकार की ओर से रसोई मिलने वाली थाली में सामग्री बढ़ाई गई है। अनुदान भी बढ़ाया गया है। जिले में इस समय 34 अन्नपूर्णा रसोई संचालित हो रही हैं। जिसमें सभी तरह के जरूरतमंद लोग भोजन कर रहे हैं। 8 रुपए में अच्छा खाना मिल रहा है, जिसमें रोटी, दाल, सब्जी, अचार, मोटे अनाज में चावल दे रहे हैं।

श्रीअन्नपूर्णा रसोई योजना में लाभार्थियों को परोसी जाने वाली थालियों में क्वांटिटी और क्वालिटी में सुधार करते हुए मेन्यू निर्धारित किया है। अब मैन्यू में चपाती, दाल, सब्जी, चावल, मिलेट्स और खिचड़ी आदि के साथ अचार भी शामिल रहेगा। परोसी जाने वाली थाली की सामग्री का कुल वजन 600 ग्राम निर्धारित किया गया है। कुल लागत पहले 22 से बढ़ाकर अब 30 रुपए होगी। इसमें 22 रुपए सरकार ही ओर से अनुदान रसोई संचालित फर्म को दिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62