[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Youth Day: कहीं 15 से 24, कहीं 12 से 35 साल का व्यक्ति युवा, इनकी सबसे ज्यादा आबादी भारत में, समझें ये आंकड़ें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्य

Youth Day: कहीं 15 से 24, कहीं 12 से 35 साल का व्यक्ति युवा, इनकी सबसे ज्यादा आबादी भारत में, समझें ये आंकड़ें

National Youth Day: आज राष्ट्रीय युवा दिवस है। 1985 से हर साल स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस मनाया जा रहा है। विश्व में लगभग हर छह में से एक व्यक्ति की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच है, जिन्हें यूएन युवा मानता है।

National Youth Day: स्वामी विवेकानंद की जयंती (12 जनवरी) पर समूचा देश राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। 1984 में भारत सरकार ने इस दिन को पहली बार ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के तौर पर घोषित किया। 12 जनवरी 1985 से इसे हर साल मनाया जा रहा है। यह दिन स्वामी विवेकानंद और उनके विचारों को याद करने और प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।

भारत को युवाओं का देश कहा जाता है। हमारे यहां दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी रहती है। आखिर युवा कौन है, परिभाषा क्या है? भारत में कितने युवा हैं? पिछले वर्षों में कैसे बढ़ी है यह आबादी? राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जानते हैं इन सवालों के जवाब….

युवा कौन है? 
किसी व्यक्ति के बचपन और वयस्कता के बीच का समय को अक्सर युवावस्था कहा जाता है। हालांकि, कितने साल का व्यक्ति युवा कहलाएगा, इसका कोई निश्चित पैमाना नहीं है। युवा होने की परिभाषा समय, काल और परिस्थिति के अनुसार तय की जाती रही है।

युवा होने की परिभाषा क्या है?
अंतरराष्ट्रीय संस्था संयुक्त राष्ट्र की परिभाषा कहती है कि 15 से 24 वर्ष की आयु के व्यक्ति युवा हैं। संयुक्त राष्ट्र के सभी आंकड़े इसी पैमाने पर आधारित होते हैं। संयुक्त राष्ट्र के कई सदस्य देशों में 18-30 साल के व्यक्ति को युवा के रूप में गिना जाता है।

संयुक्त राष्ट्र के भीतर ही कई संस्थाओं में युवा होने की अलग-अलग पैमाने हैं। यूथ हैबिटेट में 15-32 साल तो अफ्रीकी की यूथ चार्टर 15-35 साल के व्यक्ति को युवा माना जाता है।

किस देश में कितने साल के व्यक्ति युवा होते हैं?
हमारे देश में राष्ट्रीय युवा नीति 2014 के तहत 15 से 29 वर्ष की आयु के व्यक्ति को युवा माना गया है। हालांकि, इससे पहले राष्ट्रीय युवा नीति-2003 में 13-35 साल के व्यक्ति को युवा माना जाता था।

उप-सहारा अफ्रीका के अधिकांश क्षेत्रों में 12 से 30 या 35 वर्ष की आयु के व्यक्ति को युवा माना जाता है। नाइजीरिया में 18-35 आयु वर्ग के सभी लोग युवा माने जाते हैं। वियतनाम में 15 से 35 वर्ष की आयु के लोग युवा माने जाते हैं। ब्राजील में ‘युवा’ शब्द का मतलब 15 से 29 वर्ष के लोगों से है।

भारत में कितने युवा हैं?
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के मुताबिक, विश्व में लगभग हर छह में से एक व्यक्ति की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच है। दुनिया में युवाओं की आबादी 120 करोड़ से ज्यादा है जो कुल जनसंख्या का करीब 16 फीसदी है। इनमें से अधिकांश लोग विकासशील देशों में रहते हैं।

भारत की बात करें तो यहां दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी रहती है।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गठित जनसंख्या अनुमान पर तकनीकी समूह की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जनसंख्या का 27.2 फीसदी 15 से 29 वर्ष की आयु की है। हमारे देश में युवाओं की आबादी 37.14 करोड़ है। 2036 तक यह आंकड़ा घटकर 22.7% (34.5 करोड़) हो सकता है।

पिछले कुछ वर्षों में युवा आबादी को देखें तो इसमें बढ़ोतरी हुई है। देश में 1991 में युवाओं की आबादी 22.27 करोड़ थी जो कुल आबादी का 26.6% था। 2001 में यह आंकड़ा बढ़कर 27.34 करोड़ हो गया जिससे कुल आबादी में हिस्सेदारी 26.6% ही रही। 2011 में युवाओं की जनसंख्या 33.33 करोड़ हो गई और कुल हिस्सा 27.5% रहा। 2016 में आंकड़ा 35.96 करोड़ हुआ और पूरी आबादी में यह हिस्सा 27.9 था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet