[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वंदे भारत में सर्व किए एक्सपायर डेट के टमाटो कैचअप:यात्रियों ने की शिकायत, कचौरी भी बासी परौसी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वंदे भारत में सर्व किए एक्सपायर डेट के टमाटो कैचअप:यात्रियों ने की शिकायत, कचौरी भी बासी परौसी

वंदे भारत में सर्व किए एक्सपायर डेट के टमाटो कैचअप:यात्रियों ने की शिकायत, कचौरी भी बासी परौसी

जोधपुर : वंदे भारत में सर्व किए फूड की क्वालिटी की शिकायत यात्रियों ने की साथ ही एक्सपायर डेट के टमाटो कैचअप भी सर्व करने से नाराज यात्रियों ने लिखित में शिकायत दी। कल गुरुवार रात साबरमती से जोधपुर आ रही वंदे भारत में यह लापरवाही सामने आई।

साबरमती से जोधपुर आ रहे नागौरी गेट निवासी सलीम टाक व पावटा लक्ष्मी नगर निवासी सुनील जोशी ने बताया कि सलीम हार्ट पेशेंट है और अहमदाबाद में उनके चैकअप के बाद वह दोनों शाम पांच बजे साबरमती से जोधपुर वंदे भारत में सफर कर जोधपुर आ रहे थे। ट्रेन रवाना होते ही रेल की कैंटीन की ओर से यात्रियों को नाश्ता सर्व किया गया। जिसमें कचौरी का टेस्ट खराब था जैसे ही उन्होंने शिकायत की वहां बैठे अन्य यात्री भी बोल उठे। उन्होंने बताया कि उनके कोच में बैठे कई यात्रियों ने शिकायत की तभी कचौरी के साथ सर्व किए कैचअप के पाऊच पर नजर पड़ी तो वह भी एक्सपायर डेट के थे। पाउच दिसंबर माह की 22 तारीख को ही एक्सपायर हो चुके थे जिसे 20 दिन बाद भी सर्व किया जा रहा था। इस पर यात्रियों ने हंगामा किया और टीसी को बुलाया। टीसी विजय पुरोहित ने फूड मैनेजर युद्धवीर सिह व संतोष को बुलाया।

फूड मैनेजर ने यात्रियों से माफी मांगी। लेकिन यात्रियों का कहना था कि वंदे भारत में हम यात्रा के लिए उत्साह रहता है लेकिन खराब सर्विस से निराश हुए। कोच में बैठे राजेन्द्र सिंह, खीमा राम, अमृत लाल सोनी ने भी शिकायत दर्ज करवाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet