जिला अस्पताल में CBC मशीन का हुआ लोकार्पण।
विधायक सुरेश मोदी ने किया CBC मशीन का लोकार्पण।,
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चन्द्रकान्त बंका
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला अस्पताल में अनोप कंवर सवाई सिंह मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सीबीसी मशीन भेंट।जिसका लोकार्पण आज विधायक सुरेश मोदी ने फीता काटकर किया।इस दौरान विधायक सुरेश मोदी ने कहा की अनोप कंवर सवाई सिंह मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जिला अस्पताल में सीबीसी मशीन भेंट कर मरीजों के हित में नेक काम किया है।विधायक सुरेश मोदी ने ट्रस्ट का का आभार जताया।ट्रस्ट के खुशाल सिंह शेखावत ने बताया की जिला अस्पताल में बढ़ते मरीजों के भार को देखते हुए अस्पताल मशीन भेट की गई है जिससे की मरीजों को ज्यादा से ज्यादा इसका लाभ मिले उन्होंने कहा की ट्रस्ट आगे की मरीजों के हित में काम करता रहेगा।
जिला अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर सुमित गर्ग ने बताया कि अस्पताल में सीबीसी मशीन आने से अब मरीजों की अधिक से अधिक सीबीसी हो सकेगी जिससे सीबीसी करवाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। समय में ही अधिक मरीजों की सीबीसी हो सकेगी। इस दौरान सीएमएचओ राजेंद्र यादव, पीएमओ डॉ सुमित गर्ग, ट्रस्टी कुशाल सिंह, रामकृष्ण गुप्ता,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042792


