[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Winter में खाली पेट खाएं ये 5 Superfoods, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
स्वास्थ्य

Winter में खाली पेट खाएं ये 5 Superfoods, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

Winter Care Tips in Hindi: अगर आप सर्दियों के मौसम में अपने शरीर की एनर्जी को बूस्ट करना चाहते हैं तो खाली पेट इन सुपरफूड्स को ट्राई कर सकते हैं।

Winter Care Tips in Hindi: सर्दियों के मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हमारे शरीर में इम्यूनिटी की काफी कमी होने लगती है, लेकिन आज हम आपके लिए सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए कुछ सुपरफूड (Superfoods) लेकर आए हैं, जिनके सेवन से बीमारियां आपसे कोसों दूर हो सकती है।

ये सुपरफूड इम्युनिटी बूस्टर (Immunity) के साथ-साथ कई बीमारियों का एक साथ खत्म करने का अच्छा सलूशन हैं। आइए जानते हैं उन सुपर हेल्दी फूड्स के बारे में जो इस सर्दी में आपको हेल्दी और सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं।

पपीता (Papaya)

पपीता को अगर आप खाली पेट खाते हैं, तो ये शरीर को डिटॉक्स करने का एक (Winter Care Tips) सही तरीका है इससे दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है साथ ही अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो ये उससे भी छुटकारा दिला सकता है।

खजूर (Dates)

खाली पेट पानी के साथ 2 खजूर खाने आपके शरीर में एनर्जी बढ़ती है। इसके साथ ही यह वजन कम करने में भी सहायक होता है और पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं।

Dates, Winter Care Tips

Dates

भिगोए हुए मेवे (Soaked Nuts)

आप नट्स को पहले से ही भिगो कर रख लें और उन्हें सुबह खाली पेट खाएं। यह वसा और प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो शरीर में एनर्जी को बूस्ट करने में सहायक है।

केला और सेब (Banana and Apple)

खाली पेट केला और सेब खाने से कई फायदे हो सकते हैं, केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज पाया जाता है और डॉक्टर्स ने रोजाना एक सेब खाने की सलाह दी है जिससे बीमारियां आपसे कोसों दूर रह सकती है। दोनों ही अपनी जगह काफी फायदेमंद होते हैं।

शहद (Honey)

शहद के सेवन से काफी फायदे होते हैं, लेकिन खाली पेट इसका सेवन उन फायदों को डबल कर देता है। शहद खनिज, एंजाइम और विटामिन से भरपूर होता है। यह आपको आसानी से घर की किचन में मिल सकता है।

Disclaimer: Janmanas Shekhawati की ओर से इस खबर को सिर्फ जानकारी प्रदान करने के लिए लिखा गया है। इसे लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा। इसे अपनाने से पहले और अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

Related Articles