[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पति-पत्नी और पॉक्सो…:मां ने 18 से कम उम्र में शादी कर दी, पिता ने पॉक्सो लगवा दिया, अब 8 माह की बेटी संग पति को बचाने जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पति-पत्नी और पॉक्सो…:मां ने 18 से कम उम्र में शादी कर दी, पिता ने पॉक्सो लगवा दिया, अब 8 माह की बेटी संग पति को बचाने जुटी

पति-पत्नी और पॉक्सो...:मां ने 18 से कम उम्र में शादी कर दी, पिता ने पॉक्सो लगवा दिया, अब 8 माह की बेटी संग पति को बचाने जुटी

जयपुर : हिमाचल कोर्ट ने कहा- आरोपी-पीड़िता शादीशुदा और सुखी तो रद्द होंगे केस, पर राजस्थान में 100 से ज्यादा मामलों में यह हो रहा…
एनसीआरबी ने हाल ही में 2022 की रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार राजस्थान में किशोरों पर अपहरण के 142 केस दर्ज हैं। बाद में अधिकांश में मां-बाप ने पॉक्सो धाराएं लगवा दीं। जनवरी 2019 से जनवरी 2022 के बीच 5793 बच्चियों से दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए। 879 में एफआर लगा दी गई।

एडवोकेट व मानवाधिकार कार्यकर्ता ताराचंद वर्मा ने जोधपुर व भीलवाड़ा के 39 थानों में दर्ज 223 केसों पर रिसर्च की तो पता चला कि 48% मामलों में पीड़िताएं ही घर छोड़कर गई। बाद में माता-पिता ने पॉक्सो लगवाया। शादी के वर्षों बाद भी ये कोर्ट में लड़ रहे हैं। जयपुर की कविता (बदला नाम) ने बताती है कि 16 मई 2022 को शादी थी।

मां ने ही रिश्ता तय किया था। मंडप सज चुका था। अलग रह रहे पिता ने आखिरी समय में शादी पर पाबंदी लगा दी। सिर्फ वो रिश्ते के खिलाफ थे। एक माह इंतजार किया फिर मां ने शादी कर ली। नया जीवन शुरू ही हुआ था कि पिता ने अपहरण का केस कर दिया। उम्र 18 से कम थी तो पॉक्सो की धाराएं जुड़वा दी। डििलवरी के आखिरी माह में मैं कोर्ट के चक्कर लगा रही थी। बेटी हुई और उसके साथ पति को बचाने में लग गई। पिता ने पति सहित 10 पर आरोप लगाए थे। जमानत तो मिल गई, लेकिन हर 15 से 20 दिन में पेशी पर जाना पड़ता है। इस पूरे मामले में मेरी गलती क्या थी। शादी मां ने कराई। पिता को मुझसे क्या दुश्मनी थी कि मेरा घर बर्बाद कर दिया।

बालिग हो गए, सुखी वैवाहिक जीवन जी रहे; फिर भी पॉक्सो लगा है तो केस चलेगा
Q.लड़की कोर्ट में कहे कि मेरी सहमति थी, क्या तब भी केस चलता रहेगा?

-लड़की की उम्र 18 से कम तो सहमति नहीं मानी जाती।
Q.ट्रायल के दौरान लड़की 18 साल की हो जाती है और शादी भी हो जाती है तब केस बंद होगा?
-ट्रायल के दौरान लड़की 18 साल की हो जाती है तो भी कोर्ट फैसला सुनाता है। 18 से पहले की शादी अमान्य है।
Q. क्या पॉक्सो में संशोधन नहीं हो सकता?
-लॉ कमीशन ने लड़की की सहमति की उम्र 16 साल प्रस्तावित की थी, पर लड़की पर सहमति का दबाव डाला जाता है, इसलिए नहीं लिया गया।
Q. फैसला कब तक आता है, सजा कितनी?
-कोर्ट समय लेता है। 20 साल या उम्रकैद हो सकती है।
Q. पॉक्सा एक्ट से पहले क्या होता था?
-2012 के पहले आईपीसी के तहत कार्यवाही होती थी। न इतनी सख्ती थी, न लंबी सजा होती थी।

केस 1 – साढ़े 5 साल बाद लगी पॉक्सो की धाराएं, दो साल से केस लड़ रहे
सुनीता (बदला नाम) ने बताया कि 2015 में शादी की थी। पिता को पता था स्वेच्छा से गई हूं, पर गुमशुदगी दर्ज करा दी। हमारी बेटी हुई। पांच साल बाद कोर्ट ने हेबियस कॉर्पस पिटिशन लगा दी और हमें ​पकड़ लिया। पति पर पॉक्सो लगा। केस लड़ते 2 साल बीत गए।

केस 2 – पिता को जैसे ही पता चला कहां हूं, केस कर दिया, पति जेल में
रानी (बदला नाम) ने बताया कि सोशल मीडिया पर मिले। घर वाले राजी नहीं थे, इसलिए 4 साल पहले घर छोड़कर शादी कर ली। घरवालों ने केस कर दिया। पति पर पॉक्सो लगा। तब से केस लड़ रही हूं। तीन साल का बेटा है। सास के साथ मिलकर गुजारा कर रही हूं।

विवाह की उम्र बढ़ाने से नहीं, सोशल डवलपमेंट से घटेंगे कम उम्र में विवाह चाइल्ड राइट एक्टिविस्ट विजय गोयल का कहना है कि अधिकांश मामलों में नाबालिग स्वेच्छा से जाते हैं। लड़की के परिजन अपहरण और पॉक्सो लगवाते हैं। माता-पिता के लिए पॉक्सो टूल है, जबकि उन्हें बच्चों को जागरूक करना चाहिए। हमारे पास 80% केस प्रेम प्रसंग के आते हैं। संसद में विवाह की न्यूनतम आयु 21 साल करने से पहले सोशल डवलपमेंट पर बात होनी चाहिए।

  • 43% की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच थी
  • 39% में अनुसंधान के बाद पॉक्सो की धाराएं जोड़ी
  • 73% मामलों में आरोपी-पीड़िता एक दूसरे को पहले से जानते थे।
  • 54% एफआईआर के समय ही पॉक्सो की धाराएं लगा दी

Related Articles