[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टूडेंट्स ने किया शेखावाटी यूनिवर्सिटी का घेराव:बोले- VC को यूनिवर्सिटी में घुसने नहीं देंगे, फीस कम करने को लेकर कर रहे प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्टूडेंट्स ने किया शेखावाटी यूनिवर्सिटी का घेराव:बोले- VC को यूनिवर्सिटी में घुसने नहीं देंगे, फीस कम करने को लेकर कर रहे प्रदर्शन

स्टूडेंट्स ने किया शेखावाटी यूनिवर्सिटी का घेराव:बोले- VC को यूनिवर्सिटी में घुसने नहीं देंगे, फीस कम करने को लेकर कर रहे प्रदर्शन

सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर की फीस कम करने और आदेश रद्द करने की मांग को लेकर मांग एसएफआई की ओर से यूनिवर्सिटी का घेराव किया गया। सैंकड़ों स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में वीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए फीस कम नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

प्रदर्शन करते हुए स्टूडेंट्स।
प्रदर्शन करते हुए स्टूडेंट्स।

एसएफआई के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी में नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर प्रक्रिया लागू की गई है। अब सेमेस्टर प्रक्रिया के तहत ही स्टूडेंट्स के एग्जाम होने है। अब फर्स्ट ईयर वाले स्टूडेंट्स का पहला सेमेस्टर है, जिसमें स्टूडेंट्स से भारी फीस वसूली जा रही है।

उन्होंने कहा कि महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर के रेगुलर स्टूडेंट की फीस 600 रुपए है। जबकि शेखावाटी यूनिवर्सिटी में रेगुलर स्टूडेंट की फीस 1900 रुपए, प्राइवेट स्टूडेंट की फीस गंगासिंह यूनिवर्सिटी में 900 रुपए है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में 2700 रुपए। इस फीस बढ़ोतरी का छात्र संगठन एसएफआई विरोध करता है।

स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जाखड़।
स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जाखड़।

जाखड़ ने बताया कि शेखावाटी यूनिवर्सिटी में आम किसान और मजदूर परिवारों के स्टूडेंट्स पढ़ाई करते हैं जिन पर अधिक फीस का भार हो रहा है। इसलिए सेमेस्टर प्रणाली को खत्म कर फीस वृद्धि का आदेश भी वापस लिया जाए।

जाखड़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आने वाले दिनों में फीस कम नहीं हुई तो एसएफआई बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन करेगी। इसके साथ ही शेखावाटी के सभी कॉलेजों में कल से वीसी का पुतला दहन किया जाएगा और जब तक यूनिवर्सिटी मांगे नहीं मान लेती प्रदर्शन जारी रहेगा।

VC की गाड़ी पर चढ़कर ज्ञापन चस्पा करते हुए स्टूडेंट।
VC की गाड़ी पर चढ़कर ज्ञापन चस्पा करते हुए स्टूडेंट।

वहीं यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार राय ने स्टूडेंट्स से ज्ञापन लेने से मना कर दिया। जिसके बाद स्टूडेंट्स उग्र हो गए और वीसी की गाड़ी पर ज्ञापन चस्पा कर दिया। स्टूडेंट्स ने चेतावनी देते हुए वीसी को कहा कि अगर फीस कम नहीं हुई तो वह उसे यूनिवर्सिटी में घुसने नहीं देंगे और उसके घर के बाहर भी आंदोलन करेंगे।

इन मांगों को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन

  • UG के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा फीस कम की जाए।
  • शेखावाटी यूनिवर्सिटी परिसर से जिला मुख्यालय तक सिटी बस की व्यवस्था की जाए।
  • यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा फॉर्म अलग से भरवाए जाएं तथा यूनिवर्सिटी परिसर में ही सभी स्टूडेंट्स की परीक्षा कराई जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22