[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जवान को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई:अस्वस्थ होने के कारण शनिवार को हो गया था निधन, तिरंगा रैली निकाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

जवान को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई:अस्वस्थ होने के कारण शनिवार को हो गया था निधन, तिरंगा रैली निकाली

जवान को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई:अस्वस्थ होने के कारण शनिवार को हो गया था निधन, तिरंगा रैली निकाली

पिलानी : पिलानी ब्लॉक के झेरली गांव के जवान पुष्पेंद्र सिंह का कल अहमदाबाद में निधन हो गया। बीएसएफ में कार्यरत पुष्पेंद्र सिंह लंबे समय से लीवर से सम्बन्धित परेशानी का सामना कर रहे थे। उनका अहमदाबाद में उपचार चल रहा था।

40 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह बीएसएफ की 155 बटालियन में तैनात थे। परिवार में माता पिता, पत्नी और 2 बेटे हैं। पुष्पेंद्र सिंह की माता रत्ना कंवर झेरली ग्राम पंचायत की वार्ड पंच हैं। पिता सुल्तान सिंह भी बीएसएफ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पत्नी रेणु कंवर गृहिणी हैं, बड़ा बेटा लोकवेंद्र 10 वीं कक्षा में और छोटा कुणाल 8वीं कक्षा में पढता है।

बीएसएफ जवान की पार्थिव देह सेना के वाहन से रविवार दोपहर को उनके पैतृक गांव झेरली पहुंची। 21 बटालियन के 14 सिपाही पार्थिव देह के साथ झेरली पहुंचे थे। इस दौरान पिलानी से झेरली तक तिरंगा रैली निकाली गई। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में गांव के मुक्तिधाम में अंत्येष्टि की गई। बड़े बेटे लोकवेंद्र ने पिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले उनकी बहन ने जवान की कलाई पर राखी बांधी।

विधायक पितराम सिंह काला, भाजपा नेता राजेश दहिया, सैनिक कल्याण बोर्ड चिड़ावा के सूबेदार जयकरण डांगी, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, शेरसिंह नेहरा, रोहिताश्व रणवा, पूर्व सरपंच नरेंद्र कुमार, पूर्णमल झेरली, संदीप, सूबेसिंह, रोहिताश्व धानक, बाबूलाल सांखला, रामनिवास मीणा, पुरुषोत्तम भटैया, रमेश स्वामी, गजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, झींडूराम, रामवतार जांगिड़, नरेश भटैया, पृथ्वी सिंह, पिंटू सिंह, भोपाल सिंह, कजोड़ सिंह, बीडीसी धनपती, कॉमरेड होशियार सिंह, धर्मपाल भूपेश शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62