[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डांस, म्यूजिक और आतिशबाजी के साथ साल 2024 का वेलकम:12 बजते ही एक सुर में बोले- हैप्पी न्यू ईयर; जश्न में डूबा राजस्थान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़मनोरंजनराजस्थानराज्य

डांस, म्यूजिक और आतिशबाजी के साथ साल 2024 का वेलकम:12 बजते ही एक सुर में बोले- हैप्पी न्यू ईयर; जश्न में डूबा राजस्थान

डांस, म्यूजिक और आतिशबाजी के साथ साल 2024 का वेलकम:12 बजते ही एक सुर में बोले- हैप्पी न्यू ईयर; जश्न में डूबा राजस्थान

नववर्ष 2024 : राजस्थान में साल 2024 का ग्रैंड वेलकम हुआ। घड़ी में जैसे ही रात के 12 बजे, आसमान आतिशबाजी की रोशनी से सतरंगी हो गया। नए साल की पार्टी में थिरक रहे लोग एक सुर में बोले- हैप्पी न्यू ईयर। इसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर नए साल की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। अब लोग एक दूसरे को वॉट्सऐप और अन्य सोशल मैसेंजर पर नए साल की शुभकामनाओं के मैसेज भेज रहे हैं।

इससे पहले, नए साल का वेलकम करने के लिए राजधानी जयपुर समेत पूरे प्रदेश के बड़े होटल्स, रिसॉर्ट, क्लब और रेस्तरां में पार्टी का दौर चला। डीजे की बीट्स पर पूरी मस्ती में युवाओं ने कदम थिरकाए। हर तरफ म्यूजिक और रंग-बिरंगी लाइट्स दिखी। हर शख्स ने अपने अंदाज में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। सिनेमा और खेल जगत की कई सेलिब्रिटी ने भी राजस्थान में नए साल का जश्न मनाया।

तस्वीरों में देखें नए साल का जश्न…

घड़ी में जैसे ही रात के 12 बजे, जयपुर में आसमान सतरंगी छटा से रोशन हो गया।

राजसमंद के नाथद्वारा में विश्वास स्वरूपम परिसर में नए साल का जश्न मनाया गया।

कोटा में नए साल की पार्टी में लोगों ने जमकर डांस किया। लोग अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने पहुंचे।

अजमेर में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन लोगों के सिर चढ़कर बोला। लोगों ने जमकर म्यूजिक और डांस का आनंद लिया। यहां पंजाबी सिंगर अमर संधू ने स्टेज से 'बापू तेरे' सॉन्ग की परफॉर्मेंस दी तो लोग झूम उठे।
अजमेर में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन लोगों के सिर चढ़कर बोला। लोगों ने जमकर म्यूजिक और डांस का आनंद लिया। यहां पंजाबी सिंगर अमर संधू ने स्टेज से ‘बापू तेरे’ सॉन्ग की परफॉर्मेंस दी तो लोग झूम उठे।
उदयपुर के रामाडा होटल में न्यू ईयर वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने चुनरी सॉन्ग पर जमकर डांस किया।

जयपुर के होटल हिल्टन में बड़ी तादाद में युवा न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंचे। यहां थीम बेस्ड पार्टी में ज्यादातर युवा ब्लैक ड्रेस में नजर आए।

जोधपुर के सभी होटल्स-रेस्टोरेंट में न्यू ईयर पार्टी का यूथ ने आनंद लिया। उम्मेद क्लब में बॉलीवुड सिंगर तुषार जूल्स की प्रस्तुति पर लोग झूम उठे।

सीकर के लोहिया रिसॉर्ट में New year bash 2024 कार्यक्रम में दिल्ली की एंकर दीपा और डीजे जोगी ने परफॉर्मेंस दी।

पुष्कर के सरीन अरावली रिसॉर्ट में ढोल की थीम पर युवा डांस करते नजर आए।

उदयपुर के रामाडा होटल में नए साल का जश्न।

जयपुर में सीतापुरा स्थित नोवोटेल कन्वेंशन सेंटर में DJ विजय कथूरिया ने म्यूजिक प्ले किया। यहां सेल्फी जोन भी बनाया गया।

जयपुर के सीतापुरा स्थित नोवोटेल में लजीज फूड स्टॉल्स भी लगाई गईं।

अजमेर में पुष्कर के सरीन अरावली रिसॉर्ट में पंजाबी सिंगर अमर संधू और मोरू सपेरा ने परफॉर्मेंस दी।

जैसलमेर के सम में होटल‌ रीजेंटा में सैलानियों के लिए इन हाउस पार्टी रखी गई। गाला डांस, बोन‌ फायर और डीजे की व्यवस्था की गई। पार्टी में प्रस्तुति देते हुए राजस्थानी कलाकार।

भरतपुर में सुजान गंगा नहर स्थित जूह चौपाटी को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए सजाया गया। यहां शहर के लोग और सैलानी पहुंचे।

जयपुर के गौरव टावर (GT) पर शाम 6:30 बजे से पार्टी मूड रहा। लोगों ने ओपन एरिया में खाने-पीने का आनंद लिया। यहां लाइटिंग से डेकोरेशन किया गया।

जयपुर के गौरव टावर पर नए साल का जश्न मनाने के लिए यूथ का जमावड़ा लगा। GT सेलिब्रेशन के लिए युवाओं की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां यूथ ने ग्रुप में फोटो खिंचाए और दोस्तों के साथ सेल्फी ली।

सेलिब्रिटी से सजी जैसलमेर की शाम
राजस्थान में बॉलीवुड एक्टर, स्पोट्‌र्स और म्यूजिक वर्ल्ड की हस्तियां भी नए साल का जश्न मनाने पहुंचीं। एक्टर विक्की कौशल पत्नी कटरीना कैफ के साथ नया साल सेलिब्रेट करने जैसलमेर के सूर्यागढ़ पैलेस में पहुंचे। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह और क्रिकेटर-सांसद गौतम गंभीर ने भी सूर्यागढ़ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया।

जैसलमेर में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ नए साल का स्वागत करने पहुंचे।

सूर्यागढ़ के लेक साइड एरिया में पार्टी में मशहूर वन एंपायर बैंड और डीजे निशा की परफाॅर्मेंस का आकर्षण रहा। गेस्ट ने इनहाउस पार्टी का लुत्फ लिया। सेलेब्स पार्टी को देखते हुए होटल में बाहरी लोगों की नो एंट्री रही। गेस्ट की प्राइवेसी को लेकर पार्टी को गोपनीय रखा गया।

जैसलमेर में सम के धोरों में क्रिकेटर गौतम गंभीर। वे यहां सूर्यागढ़ होटल में रुके हैं।

सिंगर अरिजीत सिंह जैसलमेर के सूर्यागढ़ होटल में परफॉर्म करने आए।

कोटा के रिवर फ्रंट पर म्यूजिकल फाउंटेन शो।

जैसलमेर के सम इलाके में स्थित डेजर्ट स्पिरिंग रिसॉर्ट में बिरखा कार्यक्रम।

जैसलमेर के सम में बिरखा कार्यक्रम में स्टेज पर परफॉर्म करते कलाकार।

रणथंभौर चौपाटी पर 'टाइगर' के साथ सेल्फी लेते पर्यटक।
रणथंभौर चौपाटी पर ‘टाइगर’ के साथ सेल्फी लेते पर्यटक।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62