[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आपराधिक तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस का विशेष अभियान:सूरजगढ पुलिस ने 8 को पकड़ा; NDPS, आर्म्स एक्ट में थे चालानशुदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

आपराधिक तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस का विशेष अभियान:सूरजगढ पुलिस ने 8 को पकड़ा; NDPS, आर्म्स एक्ट में थे चालानशुदा

आपराधिक तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस का विशेष अभियान:सूरजगढ पुलिस ने 8 को पकड़ा; NDPS, आर्म्स एक्ट में थे चालानशुदा

सूरजगढ : झुंझुनूं की सूरजगढ पुलिस ने ने आपराधिक तत्वों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट व सम्पति संबंधी मामलों में चालानशुदा रहे हैं।

थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि आरोपी तोली सेही निवासी सुरेश पुत्र रामस्वरूप, सुनील कुमार पुत्र तनसुखराम, कुलोठ कलां के सुखीबर उर्फ पप्पू पुत्र हरफूल, जीणी निवासी विनोद पुत्र जयचंद, वार्ड नं. 2 सूरजगढ निवासी प्रमोद कुमार पुत्र भीमसिंह, काकोड़ा के रामपाल उर्फ शास्त्री पुत्र अतर सिंह को दबिश देकर गिरफ्तार किया।

इसके अलावा चूरू के हमीरवास थाना क्षेत्र के चांदगोठी निवासी योगेश कुमार पुत्र उम्मेद सिंह व छगन सिंह पुत्र सरदराम को अलग-अलग स्थानों पर दबीश देकर पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी भजनाराम, एएसआई कमल सिंह, एचसी राजेश कुमार, शिशराम, प्रवीण कुमार, मनीराम, कॉन्स्टेबल अनिल कुमार, योगेश कुमार व पवन कुमार शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet