[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुपर स्टोर पर 3 फायर, बोला-लॉरेंस गैंग का मेंबर हूं:50 लाख मांगे; संचालक बोला- लोकल गुंडा है, 15 हजार उधार हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सुपर स्टोर पर 3 फायर, बोला-लॉरेंस गैंग का मेंबर हूं:50 लाख मांगे; संचालक बोला- लोकल गुंडा है, 15 हजार उधार हैं

सुपर स्टोर पर 3 फायर, बोला-लॉरेंस गैंग का मेंबर हूं:50 लाख मांगे; संचालक बोला- लोकल गुंडा है, 15 हजार उधार हैं

पिलानी : झुंझुनूं जिले के पिलानी में सुपर स्टोर पर फायरिंग मामले में शुक्रवार को वारदात का सीसीटीवी सामने आया है। स्टोर संचालक ने स्थानीय युवक पर फायरिंग-रंगदारी मांगने के आरोप लगाए। यहां गुरुवार शाम 6ः13 बजे बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक ने स्टोर के बाहर पिस्टल से 3 फायर किए थे। घटना के विरोध में शुक्रवार को बाजार बंद रहे।

सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि दो बाइक सवार बदमाश शाम करीब 6ः10 बजे सुपर स्टोर के सामने आते हैं। दोनों के पीठ पर बैग हैं। चेहरा ढंका हुआ है। सिर पर कैप लगा रखी है। पीछे बैठा बदमाश बाइक से उतरा और उसने स्टोर के शीशे पर ताबड़तोड़ 3 फायर किए। इसके तुरंत बाद दोनों मुख्य बाजार से होते हुए फरार हो गए।

हमले के बाद दोनों आरोपी मुख्य बाजार की तरफ फरार हो गए।
हमले के बाद दोनों आरोपी मुख्य बाजार की तरफ फरार हो गए।

लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी रंगदारी

घटना को लेकर उत्तम सुपर स्टोर के संचालक आशीष अग्रवाल ने बताया- 2 दिन पहले वॉट्सऐप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा- मैं लॉरेंस गैंग का मेंबर बोल रहा हूं। 50 लाख रुपए की रंगदारी चाहिए। मैंने ने मामले को हल्के में ले लिया। पुलिस को इसकी कोई रिपोर्ट नहीं की। इसके बाद गुरुवार शाम स्टोर पर 3 राउंड फायर हो गया।

आशीष ने बताया- कॉल करने वाले ने अपना नाम सूरज नायक उर्फ घुंडी बताया था। सूरज पिलानी का ही रहने वाला है। उस पर कई केस दर्ज हैं। सूरज काफी समय पहले उसके स्टोर से 15 हजार रुपए का उधार सामान भी लेकर गया था।

घटना के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने विरोध मार्च निकाला।
घटना के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने विरोध मार्च निकाला।

चिड़ावा पुलिस उप अधीक्षक शिवरतन गोदारा ने बताया- पिलानी में हुई फायरिंग की घटना के लिए पुलिस टीमों का गठन कर संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वारदात में शामिल रहे 2 संदिग्धों की पहचान हो चुकी है। जल्दी गिरफ्तारी कर खुलासा करेंगे। सुरक्षा कारणों से वारदात करने वाले बदमाशों के नाम अभी उजागर नहीं किए जा सकते।

विरोध में बंद रहा बाजार

घटना के विरोध में व्यापार संघ के आह्वान पर पिलानी कस्बे के बाजार शुक्रवार को पूरी तरह बंद रहे। व्यापारियों ने सुबह से ही दुकानें नहीं खोली। सड़कों पर उतर कर आक्रोश जताया। व्यापारियों ने मुख्य बाजार से भगत सिंह सर्किल और फिर बस स्टैंड तक मार्च निकाला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। बाजार बंद रख व्यापारियों ने अनिश्चितकाल के लिए हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।
घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। बाजार बंद रख व्यापारियों ने अनिश्चितकाल के लिए हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।

व्यापारियों के मार्च में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला और भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया समर्थकों के साथ शामिल हुए। पितराम सिंह काला ने घटना को पुलिस की विफलता बताते हुए अपराधियों को बेलगाम बताया। राजेश दहिया ने लोगों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे में अपराधी पकड़े जाएंगे।

हाईवे जाम करने की दी चेतावनी

व्यापार संघ ने अल्टीमेटम दिया- अगर शुक्रवार शाम तक वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापार संघ बाजार बंद के साथ ही अनिश्चितकाल के लिए हाईवे पर चक्का जाम करेगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet