[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल खेतड़ी में, किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल खेतड़ी में, किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल खेतड़ी में, किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

खेतड़ी : प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को रामकुमारपुरा स्थित ढाणी चबूतरा वाली में शहीद रामकुमार गुर्जर स्मृति किसान सम्मेलन के अवसर पर प्रात: 10 बजे से आयोजित जनसभा में भाग लेंगे। जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक शहीद रामकुमार गुर्जर के पुत्र व विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया करेंगे। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी अति विशिष्ट अतिथि होंगी।

सांसद झुंझुनूं नरेंद्र कुमार खीचड़, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हारी, विधायक बहरोड़ जसवंत यादव, विधायक श्रीमाधोपुर झाबर सिंह खर्रा, विधायक नांगल चौधरी अभय सिंह यादव, विधायक कोटपूतली हंसराज पटेल, विधायक धोद गोवर्धन वर्मा, विधायक नवलगढ़ विक्रम जाखल, विधायक खंडेला सुभाष मील, विधायक विराटनगर कुलदीप धनकड़, विधायक बानसूर देवी सिंह शेखावत, पूर्व विधायक नीमकाथाना प्रेम सिंह बाजोर, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया, जिला प्रभारी केडी बाबर, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक सूरजगढ़ सुभाष पूनिया, पूर्व विधायक उदयपुरवाटी शुभकरण चौधरी, पूर्व विधायक खेतड़ी हजारीलाल गुर्जर, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विशंम्भर पूनिया, जिला प्रभारी सीकर दिनेश धाभाई, जिला महामंत्री राजेश दहिया, भाजपा नेता नीतीश चौधरी विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह की समस्त तैयारी पूर्ण कर ली गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77