अस्पताल में डॉक्टर के चैंबर से टैबलेट चोरी:डॉक्टर मरीज को देखने वार्ड में गए थे, CCTV में कैद हुई वारदात; पेट्रोल लेने गए व्यक्ति की बाइक भी चोरी
अस्पताल में डॉक्टर के चैंबर से टैबलेट चोरी:डॉक्टर मरीज को देखने वार्ड में गए थे, CCTV में कैद हुई वारदात; पेट्रोल लेने गए व्यक्ति की बाइक भी चोरी
रींगस : रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल में मंगलवार को डॉक्टर के चैंबर से टैबलेट चोरी हो गया। चोरी की वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में एक व्यक्ति कंबल ओढ़कर चैंबर के बाहर बैठा दिखाई दे रहा है। डॉक्टर के वार्ड में जाते ही वह चैंबर में घुसा और टैबलेट लेकर चला गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार महला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
डॉक्टर मरीज को देखने गए, पीछे से चैंबर में घुसा व्यक्ति
डॉ. महला ने लिखित शिकायत में बताया कि ड्यूटी के दौरान वह इमरजेंसी वार्ड में मरीज को देखने गए थे। जब वे वापस चैंबर में लौटे तो वहां रखा टैबलेट गायब मिला। उन्होंने चैंबर और आसपास तलाश की, लेकिन टैबलेट नहीं मिला।
CCTV फुटेज में दिखी चोरी की पूरी घटना
टैबलेट नहीं मिलने पर डॉ. महला ने अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह निठारवाल को सूचना दी। इसके बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में एक व्यक्ति इमरजेंसी में चिकित्सा अधिकारी के चैंबर के बाहर कंबल ओढ़कर बैठा दिखाई दिया। डॉ. महला के वार्ड में जाने के बाद वह व्यक्ति चैंबर में दाखिल हुआ और टैबलेट लेकर वहां से निकल गया।
पेट्रोल पंप के पास खड़ी बाइक चोरी
वहीं दूसरी तरफ खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी बाइक चोरी हो गई। बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर मालिक का भाई उसे सड़क किनारे खड़ी कर पेट्रोल लेने गया था। वापस लौटा तो बाइक मौके से गायब मिली। मामले में बाइक मालिक ने मंगलवार शाम को पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पेट्रोल लेने गया था, वापस लौटा तो बाइक नहीं मिली
पुलिस के मुताबिक, सुरेश कुमार बलाई पुत्र बालूराम निवासी बलाइयों का मोहल्ला, दादिया रामपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई रमेश कुमार घर के जरूरी काम से रींगस आया था। काम पूरा होने के बाद रमेश बाइक से दादिया रामपुरा लौट रहा था। खाटूश्यामजी मोड़ से आगे पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर रमेश बाइक सड़क किनारे खड़ी कर पेट्रोल लेने चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद बाइक मालिक की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2567092


