स्लीपर बसों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच, नियमों की पालना के दिए सख्त निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर संयुक्त निरीक्षण, बसों में अनधिकृत बदलाव को बताया सड़क सुरक्षा के लिए खतरा
चूरू : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को लग्जरी और स्लीपर बसों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश सोनिका पुरोहित के निर्देश पर प्राधिकरण सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने बसों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सचिव कांवत ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम-1988, एआईएस-119 और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर संचालित स्लीपर बसों से जुड़े हादसों पर प्राधिकरण ने गंभीर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि बसों की मूल संरचना में अनधिकृत बदलाव सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। इनके कारण होने वाली दुर्घटनाओं में भारी जान-माल के नुकसान की आशंका रहती है।
संयुक्त निरीक्षण अभियान के दौरान एसडीएम धीरज झाझड़िया, जिला परिवहन कार्यालय के उपनिरीक्षक मनोज स्वामी और पुलिस निरीक्षक इंद्रलाल शर्मा मौजूद रहे। अधिकारियों ने बस संचालकों को यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा यातायात नियमों और निर्धारित सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना करने की हिदायत दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2566941


