चूरू में गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाया:गुरुद्वारे में हुआ गुरुवाणी का पाठ, श्रद्धालुओं ने चखा लंगर
चूरू में गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाया:गुरुद्वारे में हुआ गुरुवाणी का पाठ, श्रद्धालुओं ने चखा लंगर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में मंगलवार को सिख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरुद्वारे में हुए कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं और संगत ने हिस्सा लिया। सुबह से ही श्रद्धालु गुरुद्वारे पहुंचने लगे। मुख्य ग्रंथी मुख्तियार सिंह ने गुरुवाणी का पाठ किया और गुरुनानक देव की शिक्षाओं के बारे में बताया।
मुख्तियार सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव ने सत्य, प्रेम, भाईचारे, समानता और मानवता की सेवा का संदेश दिया। उन्होंने ऊंच-नीच, भेदभाव और आडंबर से दूर रहकर सभी को समान नजर से देखने की सीख दी। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाती हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।
गुरुनानक देव की शिक्षाओं के बारे में बताया
मुख्य ग्रंथी ने नाम जपना, किरत करना और ईश्वर का स्मरण करने की सीख का भी जिक्र किया। उन्होंने मेहनत और ईमानदारी से जीवन बिताने और जरूरतमंदों के साथ भोजन बांटने की बात कही। गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के लिए लंगर रखा गया। संगत ने लंगर की व्यवस्था में सेवा की। कार्यक्रम में गुरभाग सिंह, जसविंदर सिंह, सुंदरलाल, किन्छी किनारा, वीरेंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह, फिकले, गितेश वर्मा, अमृतपाल सिंह, गुरमीत सिंह और बिपिन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2566924


