चूरू में 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला का हिप रिप्लेसमेंट:3 घंटे की सर्जरी के बाद चलने लगीं तीजा देवी
चूरू में 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला का हिप रिप्लेसमेंट:3 घंटे की सर्जरी के बाद चलने लगीं तीजा देवी
चूरू : चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने 105 वर्षीय तीजा देवी का हिप रिप्लेसमेंट कर उन्हें नई जिंदगी दी। करीब तीन घंटे चली जटिल सर्जरी के बाद बुजुर्ग महिला चलने लगीं। उम्र अधिक होने के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी की। आयुष्मान भारत योजना के तहत उनका पूरा ऑपरेशन मुफ्त किया गया। फिलहाल तीजा देवी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं और स्वस्थ हैं।
मांगलिक कार्यक्रम में गिरने से टूट गई थी कूल्हे की हड्डी
राजलदेसर के वार्ड 13 निवासी तीजा देवी 18 नवंबर को डूंगरगढ़ में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। वहां पैर फिसलने से वह गिर गईं, जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई। जांच में सामने आया कि चोट के उपचार के लिए हिप रिप्लेसमेंट की जरूरत थी।
निजी अस्पताल में 2 से 3 लाख रुपए का खर्च बताया
परिजन शुरुआत में तीजा देवी को डूंगरगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें बीकानेर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन राजलदेसर पहुंचे, जहां उन्हें चूरू में उपचार कराने के लिए कहा गया। एक निजी अस्पताल से भी संपर्क किया गया, लेकिन वहां ऑपरेशन का खर्च करीब 2 से 3 लाख रुपए बताया गया।
डीबी अस्पताल में आयुष्मान योजना से मुफ्त सर्जरी
परिजन 19 नवंबर को तीजा देवी को चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ डॉक्टर राजेन्द्र रोयल ने जांच के बाद हिप रिप्लेसमेंट करने का निर्णय लिया। 105 वर्ष की उम्र में सर्जरी के दौरान कई जटिलताएं होने की आशंका थी। डॉक्टर रोयल ने अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर दीपक चौधरी से परामर्श के बाद ऑपरेशन किया।
तीन घंटे चली सर्जरी, अब चलने लगीं बुजुर्ग महिला
ऑपरेशन करीब तीन घंटे तक चला और सफल रहा। सर्जरी के बाद तीजा देवी चलने लगीं। ऑपरेशन टीम में डॉक्टर राजेन्द्र रोयल, डॉक्टर सुभाष भांभू, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर सुमन करीरी और नर्सिंग स्टाफ के इदरिष खान शामिल रहे। डॉक्टर राजेन्द्र रोयल ने बताया कि तीजा देवी का हिप रिप्लेसमेंट आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क किया गया। फिलहाल मरीज ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं और उनकी हालत स्वस्थ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2566924


