सीकर में चाइनीज मांझे की 1500 चरखियां जब्त:मकर संक्रांति के लिए सप्लाई होने आई थी, 9 लाख से ज्यादा कीमत
सीकर में चाइनीज मांझे की 1500 चरखियां जब्त:मकर संक्रांति के लिए सप्लाई होने आई थी, 9 लाख से ज्यादा कीमत
सीकर : सीकर में मंगलवार को चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चाइनीज मांझे के 25 कार्टन जब्त किए। इनमें पुलिस को 1500 चरखी मिली हैं। जो सीकर शहर में सप्लाई होनी थी। लेकिन पुलिस ने पहले ही इन्हें जब्त कर लिया। इनकी मार्केट वैल्यू 9 लाख रुपए से ज्यादा है।

कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- मकर संक्रांति के दौरान पहले भी चाइनीज मांझे से लोगों और पक्षियों के घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी है। इस बार दिवाली पर्व के पहले से ही टीम लगातार शहर में चाइनीज मांझे की बिक्री और सप्लाई पर निगरानी बनाए हुए थी। इसी बीच आज पुलिस थाने के कांस्टेबल दलीप भामू को मुखबिर से सूचना मिली कि गुलाबदास बगीची के पास चाइनीज मांझे के करीब दो दर्जन कार्टून रखे हुए हैं।
इस सूचना पर सब इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा और कॉन्स्टेबल शंकरलाल यादव, दलीप भामू मौके पर पहुंचे। जहां लावारिस हालत में 25 कार्टून सड़क किनारे पड़े मिले। जब उनकी तलाशी ली गई तो सभी कार्टन में मिलाकर कुल 1500 चाइनीज मांझे की चरखी मिली। इन्हें BNSS की धारा 106 में जब्त कर लिया गया।

अब पता लगाया जा रहा है कि यह कार्टन सीकर में कैसे पहुंचे और कहां पर इसकी सप्लाई होनी थी। इनकी मार्केट वैल्यू करीब 9 लाख रुपए के लगभग है। सीकर कोतवाली पुलिस थाने में चाइनीज मांझे को जब्त करने की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी कई बार कार्रवाई हुई, लेकिन इतनी मात्रा में आज तक माल नहीं पकड़ा गया। पुलिस अब इसके मालिक का पता लगाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2567049


