[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी को जिला बनाने सहित पांच सूत्रीय मांगों का दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी को जिला बनाने सहित पांच सूत्रीय मांगों का दिया ज्ञापन

खेतड़ी को जिला बनाने सहित पांच सूत्रीय मांगों का दिया ज्ञापन

खेतड़ी : आम जनहित सार्वजनिक विकास कार्य समिति खेतड़ी के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सैनी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने ज्ञापन उपखंड अधिकारी खेतड़ी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेज कर कस्बे की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। दुर्गा प्रसाद सैनी, बाबूलाल नायक, महेश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, पवन कुमार शर्मा, महावीर सैनी ,भंवरलाल जयदिया व श्रवण कुमार ने बताया कि तत्कालीन राजपूताना के समय में खेतड़ी बहुत बड़ी रियासत थी। जयपुर के पश्चात इसका दूसरा नंबर आता था। गत दिनों प्रदेश में हुए नये जिलों के गठन के समय खेतड़ी की अनदेखी की गई तथा खेतड़ी को जिला नहीं बनाया गया । इसकी विरासत को ध्यान में रखते इसे जिला बनाया जाए ।

इसके अतिरिक्त कस्बे में चल रहे सीवरेज कार्य के लिए मौहल्लो में तोड़ी गई सड़कों को ठीक किया जाए तथा नियमानुसार सीवरेज लाइन व पानी की पाइप लाइन डलवाई जाए। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 15 में कुछ क्षेत्र पाइप लाइन सुविधा से वंचित है वहां के लोग टैंकरों से पानी खरीद कर पीते हैं। वहां पाइप लाइन डलवाई जाए । सार्वजनिक बांधों व मुख्य सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया जाए। इस ज्ञापन की प्रति जिला कलेक्टर नीमकाथाना को भी दी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77