[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहलवानों के साथ अन्याय हुआ, यह पूरे देश की लड़ाई:बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर बोलीं- भाजपा बृजभूषण को संरक्षण दे रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पहलवानों के साथ अन्याय हुआ, यह पूरे देश की लड़ाई:बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर बोलीं- भाजपा बृजभूषण को संरक्षण दे रही

पहलवानों के साथ अन्याय हुआ, यह पूरे देश की लड़ाई:बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर बोलीं- भाजपा बृजभूषण को संरक्षण दे रही

सीकर : नहर लाओ संघर्ष समिति की ओर से सीकर संभाग में नहर लाने व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई संगठनों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने मांगे नहीं मानने पर सीकर संभाग में उग्र आंदोलन के चेतावनी दी।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह जाखड़ ने कहा कि सीकर संभाग में 4 जिले आते हैं जिसमें सीकर, नीमकाथाना, झुंझुनूं व चूरू का ज्यादातर क्षेत्र डार्क-जोन में है। यहां के लोग सर्दी-गर्मी के मौसम में पानी की भयंकर किल्लत से जूझते हैं। यहां जमीन के पानी का लेवल बहुत नीचे तक चला गया है। ऐसे में केंद्र, हरियाणा एवं राजस्थान सरकार के मध्य यमुना जल के फ्लड वॉटर के समझौते को जल्द से जल्द लागू किया जाए।

जाखड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की वर्ष 2002 में की गई घोषणा ‘नदी जोड़ो’ अभियान को साकार करने के लिए केंद्र सरकार काम करे। सरकार द्वारा प्रस्तावित शारदा यमुना, राजस्थान, साबरमती ‘नदी जोड़ो’ लिंक नहर परियोजना के तहत सीकर संभाग में नहर बनाकर सीकर, नीमकाथाना, झुंझुनू व चूरू जिलों के संपूर्ण क्षेत्र के 20 लाख हेक्टेयर में सिंचाई और 1.25 करोड़ आबादी तक पानी पहुंचाया जाए।

बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर अभिलाषा रणवां ने कहा कि कोई भी महिला ऐसे ही आवाज नहीं उठाती, जब उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है तो वह अपनी आवाज उठाती है। साक्षी मलिक और अन्य महिला पहलवानों के साथ गलत हुआ है इसलिए वह अपनी आवाज उठा रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार अपने सांसद बृजभूषण शरण सिंह को संरक्षण दे रही है। यह लड़ाई साक्षी मलिक की लड़ाई नहीं है पूरे देश की महिलाओं की लड़ाई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77