गहलोत के ओएसडी रहे दो अफसर APO:देवाराम सैनी और महिपाल कुमार एपीओ, सैनी लंबे समय से गहलोत के साथ थे
गहलोत के ओएसडी रहे दो अफसर APO:देवाराम सैनी और महिपाल कुमार एपीओ, सैनी लंबे समय से गहलोत के साथ थे

जयपुर : पूर्व सीएम अशोक गहलोत के OSD देवाराम सैनी और महिपाल कुमार को सरकार ने एपीओ किया है। कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। गहलोत के सीएम रहते प्रमुख सचिव और सचिव रहे अफसरों को 16 दिसंबर को एपीओ कर दिया था।
देवाराम सैनी लंबे समय से अशेक गहलोत के साथ रहे हैं। पिछले राज में भी देवराम सैनी सीएमओ में थे। इसके बाद 2013 में कांग्रेस की सरकार चली गई, देवाराम सैनी पूर्व सीएम के विशिष्ट सचिव के तौर पर उनके साथ रहे। 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद वे सीएम के ओएसडी बन गए। अब सरकार ने उन्हें एपीओ किया है, उन्हें अगली पोस्टिंग का इंतजार है।