[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार:देसी पिस्तौल जब्त की, सिंघाना पुलिस ने ईश्कपूरा गांव में की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार:देसी पिस्तौल जब्त की, सिंघाना पुलिस ने ईश्कपूरा गांव में की कार्रवाई

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार:देसी पिस्तौल जब्त की, सिंघाना पुलिस ने ईश्कपूरा गांव में की कार्रवाई

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ईश्कपूरा गांव में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल भी बरामद की है।

थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि अवैध हथियारों की गतिविधियों को रोकने को लेकर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ईश्कपूरा गांव का वांछित अपराधी विजय उर्फ मिंटू अपने गांव आया हुआ है, जिसके पास अवैध हथियार भी है। आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस की विशेष टीम का गठन कर आरोपी के घर पर दबिश दी गई। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो आरोपी दीवार फांदकर झाड़ियों से होता हुआ पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर उसकी घेराबंदी कर आरोपी विजय उर्फ मिंटू को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई तो उसके से एक देशी पिस्तौल पाई गई।

आरोपी के पास मिले हथियार के बारे में जब पुलिस ने पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस ने ईश्कपुरा निवासी विजय उर्फ मिंटू पुत्र लीलाराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि विजय उर्फ मिंटू पूर्व में वांछित अपराधी है, जिसके खिलाफ खेतड़ी, खेतड़ी नगर व सिंघाना में भी विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा अवैध हथियार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी विक्रम सिंह, एचसी भोमाराम, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, निवेश शर्मा, रवि कुमार शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet