उदयपुरवाटी में लोगों ने जताया आक्रोश:गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर राजपूत समाज ने किया प्रदर्शन
उदयपुरवाटी में लोगों ने जताया आक्रोश:गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर राजपूत समाज ने किया प्रदर्शन
उदयपुरवाटी : राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में हुई हत्या को लेकर बुधवार को उदयपुरवाटी शहर सहित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किए गए। राजपूत समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।
जानकारी के अनुसार गोगामेड़ी की हत्या के मामले में राजपूत समाज के सैंकड़ों लोग बुधवार को उदयपुरवाटी उपखंड कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। समाज के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। भाजपा नेता विजेंद्रसिंह इंद्रपुरा, पार्षद दशरथ सिंह शेखावत, कैप्टेन छोटूसिंह शेखावत, कुबेर सिंह शेखावत, पार्षद गजेंद्रसिंह शेखावत आदि ने गोगामेड़ी की हत्या को प्रशासन की नाकामी बताते हुए हत्यारों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करवाने की मांग की।
समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर दो दिन में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चित काल के लिए उदयपुरवाटी बंद की चेतावनी दी है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में राजपूत समाज पैतालीसा के पूर्व अध्यक्ष छोटूसिंह शेखावत, महिपाल सिंह गिरावड़ी, मनमोहन सिंह बागोरा, रवि दाधीच, मोनू सिंह मावता, रूपेंद्र सिंह मंडावरा, गजेंद्र सिंह छापोली, जयवीर सिंह, शक्ति सिंह, मनीष सिंह, अजय सिंह, अभिमन्यु सिंह, अक्षुण सिंह, बंटी गिरावडी, सेंटी सिंह, दशरथ सिंह, कुबेर सिंह, ज्ञान सिंह, मानसिंह आदि शामिल थे। उल्लेखनीय है कि सुखदेव सिंह मूल रूप से उदयपुरवाटी क्षेत्र के धमौरा गांव के रहने वाले थे। उनके दादाजी यहां से वर्षों पहले परिवार सहित गोगामेड़ी चले गए थे।
उधर, क्षेत्र के गुढ़ागौड़जी और बड़ागांव में भी राजपूत समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। झुंझुनूं-जयपुर स्टेट हाइवे पर कई जगह टायर जलाकर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049076


