भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के घर के बाहर गाड़ियां तोड़ी:गुढ़ागौड़जी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने बदमाशों को खदेड़ा
भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के घर के बाहर गाड़ियां तोड़ी:गुढ़ागौड़जी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने बदमाशों को खदेड़ा
गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी में रविवार देर रात दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में सड़क पर जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले। सड़क पर 10 से ज्यादा बदमाशों ने तोड़फोड़ की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के आवास के बाहर खड़ी कारों में भी तोड़फोड़ की गई।
इस घटनाक्रम में दो युवक घायल भी हुए हैं। सूचना पर पहुंची गुढ़ागौडजी पुलिस ने बदमाशों को खदेड़ा। पुलिस के मुताबिक- रविवार रात कस्बे से बारात जा रही थी। इस दौरान रास्ते में दो कारें टच होने से विवाद हो गया।
एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में पत्थरबाजी होने की बातें भी सामने आईं। मामला गरमाया तो दूसरे पक्ष की ओर से रास्ते में खड़ी कारों में तोड़फोड़ की गई। कुछ युवक आमने सामने हो गए।
दो युवकों को चोट आई थी, जिनका मेडिकल करा छोड़ दिया था। एक युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036209


