[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान चुनाव में राजकुमारी ने महारानी को पछाड़ा, जानें कैसे वसुंधरा से आगे निकलीं दीया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान चुनाव में राजकुमारी ने महारानी को पछाड़ा, जानें कैसे वसुंधरा से आगे निकलीं दीया

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस बीच चुनावों से जुड़े कई रोचक आंकड़े सामने आ रहे है। ऐसा ही एक आंकड़ा दीया कुमारी और वसुंधरा राजे से जुड़ा है।

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए कल घोषित हुए परिणामों में पार्टी ने दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल की है। कांग्रेस ने आखिरी साल में लोक-लुभावन वादों के जरिये जरूर पूरा दमखम लगाया था ताकि सत्ता में वापसी कर सकेें लेकिन उसे सफलता नहीं मिलीं। कांग्रेस को सिर्फ 69 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

भाजपा ने इस बार चुनाव जीतने के लिए विशेष रणनीति बनाते हुए 7 सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा था। उनमें से एक हैं दीया कुमारी। दीया कुमारी राजसमंद से सांसद हैं लेकिन पार्टी ने उन्हें जयपुर की विद्याधर नगर सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। यहां उन्होंने भारी मतों से विजय हासिल की। दीया ने यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार को 71 हजार 368 मतों से पराजित किया।

वसुंधरा की जीत का अंतर दीया की तुलना में कम

विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत के मामले में दीया कुमारी ने वसुंधरा राजे को भी पीछे छोड़ दिया। जहां एक ओर दीया कुमारी के वोटों का अंतर 71 हजार 368 वोटों का रहा वहीं वसुंधरा राजे के जीत का अंतर 53 हजार 193 वोट का रहा। बता दें कि पूर्व सीएम वसुंधरा झालावाड़ की झालरापाटनप सीट से चुनाव लड़ती आई है।

इसके अलावा सीएम अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से मात्र 26 हजार वोटों से जीते। उन्हें भाजपा के महेंद्र सिंह ने कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि उनका इस सीट से जीतना तय था। चुनाव आयोग के रुझान अब परिणाम में बदलने शुरू हुए तो इसकी पहली सूची में भाजपा के 8 उम्मीदवार शामिल थे। जिसमें दीया कुमारी और वसुंधरा राजे का नाम शामिल था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet