नवलगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा का खाता खुला:विक्रम जाखल ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, राजकुमार शर्मा को 23 हजार वोटों से हराया
नवलगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा का खाता खुला:विक्रम जाखल ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, राजकुमार शर्मा को 23 हजार वोटों से हराया
नवलगढ़ : नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहली बार भाजपा ने अपना खाता खोल लिया है। भाजपा के प्रत्याशी विक्रम सिंह जाखल ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार शर्मा को 23 हजार 180 वोटों से हरा दिया है। इस सीट पर चुनाव होने के बाद भाजपा की ये पहली जीत है। भाजपा के प्रत्याशी विक्रम सिंह जाखल ने कुल 1,12,037 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजकुमार शर्मा को 88,857 वोट मिले। बता दें कि जिला मुख्यालय पर सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई थी। शुरुआती रूझान में भाजपा प्रत्याशी विक्रम जाखल ने बढ़त बनाई थी। यहां कुल 22 चरणों में काउंटिंग पूरी हुई। इस सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में थे। इनके अलावा नोटा का भी विकल्प मतदाताओं को दिया गया था। गौरतलब है कि प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान हुआ था।
जानिए नवलगढ़ विधानसभा का LIVE ट्रेंड-
| विधानसभा | मुकाबला | जीते |
| नवलगढ़ | विक्रमसिंह जाखल (भाजपा) v/s राजकुमार शर्मा (कांग्रेस) | विक्रम जाखल |
नवलगढ़ विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों को मिले वोट
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट मिले |
| विक्रम सिंह | भाजपा | 112037 |
| राजकुमार | कांग्रेस | 88857 |
| गुलाम नबी | बसपा | 1072 |
| सुभाष | राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी | 90 |
| अशोक | निर्दलीय | 80 |
| क्रमेंदु शिशिर पांडे | राइट टू रिकॉल पार्टी | 152 |
| शिवनाथ सिंह | निर्दलीय | 1014 |
| तेजकुमार | निर्दलीय | 118 |
| असलम खान | निर्दलीय | 76 |
| विजेंद्रसिंह | आप | 1260 |
| संजय | निर्दलीय | 762 |
| बुधराम | आजाद समाज पार्टी | 464 |
| प्रमोद कुमार | निर्दलीय | 292 |
| नोटा | 1352 |

73.64 प्रतिशत हुई थी वोटिंग
25 नवंबर को हुई वोटिंग के तहत यहां कुल 73.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी कुल 278117 मतदाताओं में से 204795 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें महिलाएं 102132 और पुरुष 102661थे।
जिला मुख्यालय पर जुटी भीड़
जिला मुख्यालय पर प्रत्याशियों समेत उनके समर्थक भी जुटे हैं। मतगणना स्थल के अंदर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही जाने दिया गया। बाकी सभी लोग बाहर ही रोक दिए गए। मतगणना स्थल के आसपास भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। 100 मीटर के दायरे में किसी को नहीं जाने दिया जा रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051207


