खेतड़ी में 15 साल बाद खिला कमल का फूल, भाजपा प्रत्याशी इंजी धर्मपाल गुर्जर ने बसपा प्रत्याशी मनोज घुमरिया को 9114 मतों से हराकर जीता चुनाव
खेतड़ी में 15 साल बाद खिला कमल का फूल, भाजपा प्रत्याशी इंजी धर्मपाल गुर्जर ने बसपा प्रत्याशी मनोज घुमरिया को 9114 मतों से हराकर जीता चुनाव
खेतड़ी : खेतड़ी विधानसभा में इस बार चुनाव का मुकाबला रोचक हुआ है। खेतड़ी विधानसभा में इस बार भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने चुनाव जीतकर 15 साल बाद खेतड़ी में कमल खिलाया है। दूसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी मनोज कुमार घुमरिया रहे, जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही है। चुनाव परिणाम के दौरान शुरुआत में तो मनोज कुमार घुमरिया आगे चले थे, लेकिन जैसे-जैसे मतदान परिणाम के राउंड पूरे होने लगे तो इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर बढ़त की ओर चलने लगे। खेतड़ी विधानसभा में 209 मतदान केन्द्रो पर 165941 मतदाताओं ने वोट डाले थे। खेतड़ी विधानसभा के चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने 70597 मतदान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहने वाले मनोज कुमार घुमरिया ने 61483 वोट हासिल किया। इसके अलावा कांग्रेस की प्रत्याशी मनीषा गुर्जर 27981 वोट ही हासिल कर पाई। खेतड़ी विधानसभा में चुनाव के दौरान 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने मनोज कुमार घुमरिया को 9114 वोटो से हराकर खेतड़ी में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

खेतड़ी में मतदान के दौरान हुए झगड़े के बाद पुलिस व प्रशासन ने परिणाम के दौरान शांति व्यवस्था बनाने हेतु कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसके लिए पुलिस के अलावा आरएसी, ईआरटी के हथियारबंद जवान भी खेतड़ी में लगाए गए हैं जो निर्धारित टास्क के अनुसार कार्यरत थे। खेतड़ी विधानसभा से धर्मपाल गुर्जर चार बार चुनाव हार चुके हैं तथा पांचवीं बार में उन्हें जीत हासिल हुई है। धर्मपाल गुर्जर की जीत होने पर खेतड़ी नगर के भाजपा कार्यालय व खेतड़ी के मुख्य बाजार स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की ओर से आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। इसके अलावा एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। जीत दर्ज करने के बाद भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल गुर्जर लोयल से होते हुए सबसे पहले नीमकाथाना में लगी अपने पिता रामकुमार की प्रतिमा पर पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद राम कुमार की प्रतिमा पर पुष्प चक्कर अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। धर्मपाल गुर्जर के झुंझुनू से लौटने पर कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह माला व साफा पहनकर सम्मान किया गया।
74.38 प्रतिशत हुई थी वोटिंग
25 नवंबर को हुई वोटिंग के तहत यहां कुल 74.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी कुल 223093 मतदाताओं में से 165941 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें महिलाएं 80188 और पुरुष 85753 थे।

खेतड़ी के पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा, रोजगार के साधन करवाएंगे उपलब्ध
खेतड़ी विधानसभा से विजय हासिल करने के बाद इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि खेतड़ी पूर्व में एक विरासत हुआ करती थी, जिसका पर्यटन के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान था, लेकिन पिछले काफी समय से खेतड़ी का पर्यटन के क्षेत्र में नाम गुम होने लगा था। खेतड़ी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में अब खेतड़ी को पर्यटन के रूप में विकसित कर क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।

चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाकर आमजन को दिलाई जाएंगे सरकार की सुविधा
खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था बिगड़ी हुई है। खेतड़ी का एकमात्र सबसे बड़ा उप जिला अस्पताल में भी चिकित्सा व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे आमजन को बेहतर सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। खेतड़ी में चिकित्सा व्यवस्था को लेकर बेहतर कदम उठाए जाएंगे और आम जन को सरकार की सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर तत्पर रहेंगे। खेतड़ी के उप जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर नहीं होने से यहां के लोगों को गंभीर बीमारी होने पर रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर को शुरू करवा कर गंभीर बीमारियों का इलाज यही पर करवाया जाएगा।
खेतड़ी विधानसभा में 15 साल बाद खिला कमल, 2003 में दाताराम गुर्जर जीते थे
खेतड़ी विधानसभा में इस बार 15 साल बाद बीजेपी जीत हासिल कर पाई है। इससे पूर्व 2003 में दाताराम गुर्जर ने जीत हासिल की थी, जिसके बाद भाजपा यहां जीत नहीं पाई थी। 2018 के चुनाव की यदि बात की जाए तो भाजपा प्रत्याशी रहे धर्मपाल गुर्जर मात्र 957 मतों से हार गए थे। यहां से कांग्रेस के डॉक्टर जितेंद्र सिंह चुनाव जीते थे। इसके अलावा 2013 में बसपा के पूर्णमल सैनी ने जीत हासिल की थी। इस बार बसपा पार्टी ने पूरणमल सैनी का टिकट काटकर मनोज घुमरिया को दिया था जो दूसरे स्थान पर रहे हैं।
जिला मुख्यालय पर जुटी भीड़
जिला मुख्यालय पर प्रत्याशियों समेत उनके समर्थक भी जुटे हैं। मतगणना स्थल के अंदर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही जाने दिया गया। बाकी सभी लोग बाहर ही रोक दिए गए। मतगणना स्थल के आसपास भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। 100 मीटर के दायरे में किसी को नहीं जाने दिया जा रहा।
| प्रत्याशी | पार्टी | लिंग |
| धर्मपाल गुर्जर | भाजपा | पुरुष |
| मनीषा गुर्जर | कांग्रेस | महिला |
| धर्मसिंह | निर्दलीय | पुरुष |
| प्रकाश | निर्दलीय | पुरुष |
| पूरणमल सैनी | निर्दलीय | पुरुष |
| राहुल घुमरिया | निर्दलीय | पुरुष |
| कपिल जांगिड़ | निर्दलीय | पुरुष |
| मनोज घुमरिया | बसपा | पुरुष |
| सत्यनारायण | निर्दलीय | पुरुष |

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2050666

