प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर निकाली रैली
प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर निकाली रैली
झुंझुनूं : राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस शनिवार को मनाया गया। बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाटास में महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं द्वारा बच्चों को पर्यावरण बचाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक से बचाना, प्लास्टिक की थैली का उपयोग नहीं करना, कपड़े की थैली का उपयोग करना आदि के बारे में बच्चों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री ओम पेंट्स व कुनाल मार्बल एंड हैंडीक्राफ्ट के पवन कुमावत के सौजन्य से पहली से 8वीं कक्षा के सभी बच्चों को स्टेशनरी किट व अन्य सामग्री वितरित की। पर्यावरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष सत्यदेव दड़िया, ट्रस्टी जाकिर अली सिद्दीकी, एमआईएफ नितिन अग्रवाल, सचिव पुष्कर दत्त जांगिड़, रीजन डायरेक्टर डॉ. मनोज सिंह टीकेएन, कोषाध्यक्ष पवन कुमार कुमावत, प्रिंसिपल ओमनारायण, हवासिंह, शुभकरण, अनिता आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050197

