[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कमालसर के राउमावि में पुस्तकालय दिवस पर 2000 पुस्तकों की प्रर्दशनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

कमालसर के राउमावि में पुस्तकालय दिवस पर 2000 पुस्तकों की प्रर्दशनी

कमालसर के राउमावि में पुस्तकालय दिवस पर 2000 पुस्तकों की प्रर्दशनी

इस्लामपुर : सेठ रामप्रताप सोंथलिया राजकीय उमावि में शनिवार को पुस्तकालय दिवस मनाया गया। प्राचार्य रामकृष्ण महरिया ने लाइब्रेरी डे पर विद्यार्थियों को किताबों के महत्व के बारे में बताया और कहा कि किताबें इंसान की सच्चा मित्र होती है।

प्राचीन काल से लेकर आज तक पुस्तकों का अपना अलग ही महत्व रहा है। पुस्तकें मनुष्य को हक, सच्चाई और भलाई का रास्ता दिखाती है। लाइब्रेरी डे पर बच्चों को शिक्षाप्रद पुस्तकें भेंट की गई और उनसे विद्यार्थियों को सीखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रवेश राठौड़, गिन्नी देवी, रौनक सोनी व कृष्णानंद सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद था।

बिसाऊ : बिसाऊ कमालसर के राउमावि में पुस्तकालय डे मनाया गया। इस मौके पर दो हजार पुस्तकों की प्रर्दशनी लगाई गई। गांव के राजकीय उमावि में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ताहिर खान ने पुस्तकों का महत्व बताया। प्रर्दशनी में गांव के ग्रामीणों व बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर मेहरादासी बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक के प्रबंधक प्रवेशकुमार, झुंझुनूं के क्षेत्रीय प्रबंधक सज्जन कुमार के सहयोग से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को जूते व जुराब वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक विजेंद्र कुमार ने किया। सूरजगढ़| कस्बे के राउमावि मंडी में शनिवार को लाइब्रेरी डे और नो बैग डे मनाया गया। शिक्षक महताब सिंह ने बताया कि विद्यालय में लाइब्रेरी डे पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने छात्रों को जीवन में पुस्तकालय के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा पुस्तकालय प्रभारी झुथा राम ने सभी बच्चों को पुस्तकालय की पुस्तकें वितरित की। वहीं नो बैग डे पर तंबाकू के दुष्प्रभाव और उसके बचाव के विषय पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर अरविंद यादव, पूनम चौधरी, सुरेंद्र सिंह, प्रियंका, पूनम सोनी, वेदप्रकाश, महेश कुमार सैनी, मंजू, स्नेहलता, अनिल पूनिया, संजय शर्मा आदि ने भी लाइब्रेरी डे और नो बैग डे पर अपने सुझाव व जानकारी दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet