[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीक्षांत समारोह में 2166 विद्यार्थियों को मिली डिग्री:राज्यपाल कलराज मिश्र बोले- विद्यार्थी अर्जित शिक्षा का राष्ट्र और समाज के उत्थान में उपयोग करें

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दीक्षांत समारोह में 2166 विद्यार्थियों को मिली डिग्री:राज्यपाल कलराज मिश्र बोले- विद्यार्थी अर्जित शिक्षा का राष्ट्र और समाज के उत्थान में उपयोग करें

दीक्षांत समारोह में 2166 विद्यार्थियों को मिली डिग्री:राज्यपाल कलराज मिश्र बोले- विद्यार्थी अर्जित शिक्षा का राष्ट्र और समाज के उत्थान में उपयोग करें

जयपुर : राज्यपाल कलराज मिश्र ने मणिपाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक, खेल और अन्य क्षेत्रों उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री, पदक और चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत विद्यार्थी जीवन में प्राप्त होने वाली शिक्षा का अंत नहीं बल्कि विद्यार्थी का नव जीवन मे प्रवेश है। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से अर्जित शिक्षा का राष्ट्र और समाज के हित में उपयोग करने का भी आह्वान किया। राज्यपाल मिश्र ने प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो निरंतर अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करे और विद्यार्थी के चरित्र का निर्माण करे। उन्होंने श्क्षिकों को नई शिक्षा नीति के आलोक में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा वही सार्थक है जो विद्यार्थियों को जीवन को गढ़े। उन्हें व्यक्ति से मनुष्य बनाने की ओर अग्रसर करे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा वही सार्थक है जो विद्यार्थियों को जीवन को गढ़े। उन्हें व्यक्ति से मनुष्य बनाने की ओर अग्रसर करे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा वही सार्थक है जो विद्यार्थियों को जीवन को गढ़े। उन्हें व्यक्ति से मनुष्य बनाने की ओर अग्रसर करे।

मिश्र ने विद्यार्थियों को जीवन के उदात्त मूल्यों का आचरण करने और केवल अपने लिए ही नहीं दूसरों के लिए भी सार्थक कुछ करने का सदा भाव रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होने मणिपाल विश्वविद्यालय के आचार्यों से आग्रह किया कि वे जिस किसी भी विषय में विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करे, इस तरह से शिक्षा का उनमें प्रसार करे कि वह उनके जीवन पर्यन्त काम आए। उन्होंने विद्यर्थियों को सदा जिज्ञासु बने रहने और ऐसी मनःस्थिति विकसित करने का आह्वान किया जिससे वे चुनौतियों को विकास के अवसर के रूप में बदल सके।

मिश्र ने विद्यार्थियों को जीवन के उदात्त मूल्यों का आचरण करने और केवल अपने लिए ही नहीं दूसरों के लिए भी सार्थक कुछ करने का सदा भाव रखने के लिए प्रेरित किया।
मिश्र ने विद्यार्थियों को जीवन के उदात्त मूल्यों का आचरण करने और केवल अपने लिए ही नहीं दूसरों के लिए भी सार्थक कुछ करने का सदा भाव रखने के लिए प्रेरित किया।

कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों में कौशल प्रशिक्षण के लिए अधिकधिक अवसर सृजित करने, उन्हें अपने लक्ष्य के लिए समर्पित होकर कार्य करने और खुली आंखों से सपने देखने और निंतर उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास करने के लिए आह्वान किया। इससे पहले राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का वाचन करवाया। उन्होंने संविधान प्रदत्त अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों की पालना के लिए भी निंरतर सजग रहने की आवश्यकता जताई। मणिपाल विश्वविद्यालय, जयपुर के चैयरपर्सन-एमेरिट्स डॉ. रामदास एम पाई, चेयरपर्सन एस. वैथीस्वरन जी, प्रेसिडेंट डॉ. जी.के. प्रभु ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की शैक्षिक परम्परा और विभिन्न अनुशासनों में प्रदान की जा रही शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मणिपाल विश्वविद्यालय, जयपुर के चैयरपर्सन-एमेरिट्स डॉ. रामदास एम पाई, चेयरपर्सन एस. वैथीस्वरन जी, प्रेसिडेंट डॉ. जी.के. प्रभु ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की शैक्षिक परम्परा और विभिन्न अनुशासनों में प्रदान की जा रही शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस समारोह में 2022-2023 बैच के कुल 2166 स्नातकों को डिग्री से सम्मानित किया गया । दीक्षांत समारोह में इंजीनियरिंग, प्रबंधन, वाणिज्य, मानविकी, पत्रकारिता एवं जनसंचार और कई अन्य अकादमिक विषय क्षेत्रों के 1770 स्नातक, 396 स्नातकोत्तर और पीएचडी छात्रों ने मुख्य अतिथि के हाथों डिग्री ली। इसके साथ ही माननीय राज्यपाल ने 58 मेधावी छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक से नवाजा। गौरतलब है कि खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले इस विश्वविद्यालय के 9 होनहार विद्यार्थीयों को मानपत्र के साथ लगभग 15 लाख रुपए पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले इस विश्वविद्यालय के 9 होनहार विद्यार्थीयों को मानपत्र के साथ लगभग 15 लाख रुपए पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले इस विश्वविद्यालय के 9 होनहार विद्यार्थीयों को मानपत्र के साथ लगभग 15 लाख रुपए पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

अंत में मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर के कुलसचिव डॉ.नीतू भटनागर ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए माननीय राज्यपाल, उनके कार्यालय के प्रधान सचिव सुबीर कुमार, अन्य सम्मानित अतिथि गण, अभिभावक गण, शिक्षक गण, विश्वविद्यालय प्रबन्धन, समस्त कर्मचारी एवं उपाधि से सम्मानित सभी विद्यार्थीयों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet