[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक दूल्हा-दो दुल्हन, एक साथ लिए सात फेरे:दोनों लड़कियों के परिवार ने बारात का किया स्वागत, शादी के कार्ड भी छपवाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बांसवाड़ाराजस्थानराज्य

एक दूल्हा-दो दुल्हन, एक साथ लिए सात फेरे:दोनों लड़कियों के परिवार ने बारात का किया स्वागत, शादी के कार्ड भी छपवाए

एक दूल्हा-दो दुल्हन, एक साथ लिए सात फेरे:दोनों लड़कियों के परिवार ने बारात का किया स्वागत, शादी के कार्ड भी छपवाए

बांसवाड़ा : शादी के मंडप में दूल्हे ने एक साथ दो दुल्हनों के साथ शादी की। तीनों के परिवार ने रीति-रिवाज के साथ सभी रस्में संपन्न करवाई। इस शादी के साक्षी भी कई लोग बने, जिन्हें निमंत्रण पत्र देकर बुलाया गया था। फेरे के बाद दुल्हनों के परिवार ने दोनों को दूल्हे के साथ विदा किया।

ये अनोखी शादी गुरुवार रात (30 नवंबर) को बांसवाड़ा में देखने को मिली। शादी के कार्ड तीनों के परिवार ने कई दिनों पहले बांटना शुरू कर दिए थे। जिसमें दूल्हे और उसके परिवार के साथ ही दोनों दुल्हन और उनके परिवार का नाम था।

निमंत्रण कार्ड
निमंत्रण कार्ड

दरअसल, आनंदपुरी उपखंड के आम्बादरा गांव के रहने वाले नरेश पारगी (26) की 30 नवंबर को शादी थी। नरेश खंडेरा गांव में बारात लेकर गया था। खास बात रही कि, नरेश एक नहीं दो दुल्हन को ब्याहने गया था। उसकी खंडेरा गांव की रेखा रोत (23) और सेरावाला की अनिता डामोर (23) के साथ शादी थी। इस अनोखी शादी का पूरा गांव शामिल हुआ था।

दूल्हे को कंधे पर बैठाकर किया डांस
बारात के पहुंचने पर दुल्हनों के परिवार ने दूल्हे को कंधे पर बैठाकर पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर डांस किया। महिलाओं ने मांगलिक लोक गीत गाया। उसके बाद दूल्हे को अंदर ले जाया गया। शादी में दूल्हे के ननिहाल पक्ष के लोगों ने डीजे बजाकर रस्में पूरी की। दुल्हनों के पीहर पक्ष ने भी कपड़ा व्यवहार कर रस्म अदा की।

एक दूल्हा और दो दुल्हन, लिए सात फेरे
शादी में रिश्तेदारों और गांव के लोग भी शामिल हुए। खाने-पीने के बाद फेरों की रस्म अदा की गई। दोनों दुल्हनों के परिजनों ने कन्यादान किया। दोनों दुल्हनों के सिर पर चुनरी ओढ़ाई गई। दूल्हे ने एक ही मंडप में दोनों दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए।

शादी का कार्ड भी छपवाया था
रिश्तेदारों और गांव के लोगों को निमंत्रण के लिए शादी का कार्ड छपवाया गया था। जिसमें दूल्हे और दोनों दुल्हनों के परिवार के लोगों का नाम था।

इस तरह की शादी पहले भी हो चुकी
जानकारी अनुसार आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र में इस तरह के दो विवाह पहले भी हुए हैं। 24 अप्रैल 2021 में कड़दा गांव और 25 जून 2023 को मुंद्री गांव में एक युवक ने एक साथ दो युवतियों के साथ शादी की थी। दोनों गांवों में दूल्हे ने दुल्हनों के साथ सामाजिक रीति रिवाज से सात फेरे लिए थे।

दोनों दुल्हन रेखा और अनीता।
दोनों दुल्हन रेखा और अनीता।

गुजरात से नातरा करके लाया था
ग्रामीण ललित डामोर और गणेश धामोद ने बताया कि दूल्हा नरेश गुजरात में मजदूरी करता है। वहीं पर रेखा और अनिता भी मजदूरी करती थी। नरेश कुछ महीने पहले ही दोनों को नातरा करके लाया था। इसके बाद तीनों परिवारों की सहमति पर रीति-रिवाज के साथ शादी करवाई गई।

यह है नातरा प्रथा
बांसवाड़ा आदिवासी बहुल इलाका है। यहां नातरा प्रथा काफी प्रचलित है, जिसमें एक विवाह के बाद भी दूसरी युवती को साथ रखा जाता है। चाहे युवती पहले से शादीशुदा हो या कुंवारी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet