[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीवरेज के लिए सड़क तोड़कर भूले जिम्मेदार:पाइप लाइन टूटने से रास्ते में पानी भरने लोगों को परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीवरेज के लिए सड़क तोड़कर भूले जिम्मेदार:पाइप लाइन टूटने से रास्ते में पानी भरने लोगों को परेशानी

सीवरेज के लिए सड़क तोड़कर भूले जिम्मेदार:पाइप लाइन टूटने से रास्ते में पानी भरने लोगों को परेशानी

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में सीवरेज के लिए तोड़ी गई सड़क का निर्माण कार्य अधर में छोड़ देने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान होकर सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि खेतड़ी कस्बे में सीवरेज व पेयजल के लाइन डालने को लेकर ठेका कंपनी की ओर से कस्बे की सड़कों को जगह-जगह तोड़ दिया गया, लेकिन सड़क का दोबारा से निर्माण कार्य नहीं होने के कारण आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।

कस्बे के वार्ड नंबर सात में ठेका कंपनी की ओर से पेयजल व सीवरेज के लाइन डालने के लिए सड़क को तोड़ा गया था। ठेका कंपनी की ओर से लाइन तो डाल दे गई, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य अधर में ही छोड़ दिया गया। सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रह जाने के कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे वार्ड वासियों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड में सड़क के निर्माण कार्य को लेकर ठेका कंपनी के इंजीनियर व ठेकादार से इस संबंध में पूर्व में भी अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद भी ठेका कंपनी की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जाने से सड़क की हालत काफी दयनीय बनी हुई है। घरों से निकलने वाला पानी क्षतिग्रस्त सड़क में जमा हो जाता है, जिससे लोगों का आवागमन भी बंद हो जाता है। इसके अलावा नालियों का पानी सड़क पर आ जाने से गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिसे मौसमी बीमारियां भी फैलने का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि यदि ठेका कंपनी व प्रशासन की ओर से जल्द ही सड़क के निर्माण कार्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाया गए तो ग्रामीणों की ओर से उपखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

ठेका कंपनी के साईट प्रभारी सौरभ ने बताया कि वार्ड सात में पेयजल लाइन टूटने से कार्य प्रभावित हो गया। जिसको ठीक करने के लिए कर्मचारी लगाए गए है, जल्द ही पेयजल लाइन ठीक कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77