[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में ट्रांसफॉर्मर चोर गिरोह सक्रिय:दो दिन में लाखों रुपए का तांबा-ऑयल चोरी कर ले गए बदमाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में ट्रांसफॉर्मर चोर गिरोह सक्रिय:दो दिन में लाखों रुपए का तांबा-ऑयल चोरी कर ले गए बदमाश

नीमकाथाना में ट्रांसफॉर्मर चोर गिरोह सक्रिय:दो दिन में लाखों रुपए का तांबा-ऑयल चोरी कर ले गए बदमाश

नीमकाथाना : नीमकाथाना बिजली ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाली गैंग इन दिनों सक्रिय है। गिरोह ने अभी तक एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। बिजली ट्रांसफॉर्मर से ऑयल-तांबा चोरी करने वाली गैंग देर रात सक्रिय होती है।

बीते दो दिन में नीमकाथाना क्षेत्र में चार ट्रांसफॉर्मर से लाखों रुपए का तांबा-ऑयल चोरी हुआ है। इसको लेकर एवीएनएल जेईएन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। औद्योगिक क्षेत्र में हरि मिनरल एंड कैमिकल्स फैक्ट्री में चोर ट्रांसफॉर्मर खोलकर तांबा ऑयल चोरी कर ले गए। शुक्रवार रात करीब एक बजे कार में सवार होकर आए पांच बदमाश फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर घुसे। बिजली काटकर ट्रांसफॉर्मर को नीचे गिरा दिया। फिर करीब तीन क्विंटल तांबा ऑयल चोरी कर ले गए।

चला एरिया में ढ़ाणी बेडपुरा शिवनगर (डेहरा जोहडी) में जुगलाल जाट के खेत के पास लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर को गिराकर चोर तांबा ऑयल निकाल ले गए। उसकी कीमत 68,825 रुपए है।

ढ़ाणी डूडियान (नृसिंहपुरी) में पालाराम जाट के खेत के पास लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर ​​​​​​​​​​​​​​को नीचे गिराकर चोर 68,825 रुपए का तांबा ऑयल चोरी कर ले गए। वहीं, नृसिंहपुरी में सतीमोड के पास लगे 25 केवी ट्रांसफार्मर से बिजली काटकर चोर 82 हजार 282 रुपए का तांबा ऑयल चोरी कर ले गए। पुलिस ने जेईएन रजत कुमार चतुर्वेदी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77