[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी डिपो में बसों का संचालन सही तरीके से नहीं होने पर यात्रियों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी डिपो में बसों का संचालन सही तरीके से नहीं होने पर यात्रियों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार

खेतड़ी डिपो में बसों का संचालन सही तरीके से नहीं होने पर यात्रियों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार

खेतड़ी : खेतड़ी डिपो परिसर में त्योहारी सीजन में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिपो परिसर में अव्यवस्थाओं का आलम होने के कारण बुधवार को यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। डिपो परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे मौसमी बीमारियां भी फैलने का भय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार त्योहारी सीजन पर यात्रियों के भार को देखते हुए डिपो प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त बसों के संचालन करना होता है, जबकि खेतड़ी डिपो परिसर में चार बसें खड़ी होने के बावजूद भी अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया गया। जिसके चलते यात्रियों को बसों के इंतजार में घंटे तक डिपो परिसर में ही बैठना पड़ रहा है।

महिला यात्री कमला देवी, रीना, सुलोचना ने बताया कि वह करीब एक घंटे तक खेतड़ी डिपो परिसर में बस के इंतजार में बैठी रहीं, लेकिन रोडवेज की बस नहीं आने से उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा रोडवेज डिपो परिसर में साफ सफाई भी सही तरीके से नहीं होने के कारण जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इसके बावजूद भी डिपो प्रबंधन की ओर से सफाई व्यवस्था में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बसों का सुचारू रूप से संचालन नहीं होने के कारण डिपो परिसर में आने वाले यात्रियों को मजबूरन गंदगी के पास ही बैठना पड़ रहा है। इसके अलावा बसों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार नहीं होने के कारण निजी बसों को फायदा पहुंचाया जा रहा है, जिससे राजस्थान परिवहन निगम को आर्थिक रूप से नुकसान भी हो रहा है। डिपो परिसर के बाहर निजी बसों के लगने के कारण मजबूरन सवारियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।

इस संबंध में डिपो मैनेजर दिलदार सिंह ने बताया कि डिपो परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई होती है। यदि कहीं गंदगी है तो अभी देखकर सफाई करवाई जाएगी। इसके अलावा नियमित रूप से बसों का संचालन हो रहा है। आज यात्रियों का भार अधिक है। इससे परेशानी हुई होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77