[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में होम वोटिंग के दूसरे दिन 77 वोट डाले:267 मतदाताओं ने किया था आवेदन, 19 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीचुनाव 2023झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में होम वोटिंग के दूसरे दिन 77 वोट डाले:267 मतदाताओं ने किया था आवेदन, 19 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया

उदयपुरवाटी में होम वोटिंग के दूसरे दिन 77 वोट डाले:267 मतदाताओं ने किया था आवेदन, 19 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया

उदयपुरवाटी : विधानसभा चुनाव 2023 के लिए इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू की गई नई प्रक्रिया के तहत दूसरे दिन बुधवार को 77 लोगों ने वोट डाले।

निर्वाचन अधिकारी और एसडीओ कल्पित शिवरान ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस बार नया प्रयोग करते हुए दिव्यांग और 80 साल से अधिक उम्र के मतदान बूथ तक जाने में असमर्थ मतदाताओं से आवेदन लिए थे। उदयपुरवाटी विधान सभा क्षेत्र में 267 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया था। इनका वोट डलवाने के लिए मतपत्र छपवाए गए और छह पोलिंग पार्टी बनाई गई। पोलिंग पार्टियों ने आवेदक मतदाताओं के घर जाकर बाकायदा पूरी प्रक्रिया अपनाते हुए वोट डलवाए।

दूसरे दिन छह पार्टियों को 80 वोट डलवाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन 77 वोट डाले गए। आवेदन करने के बाद दो बुजुर्ग लोगों का स्वर्गवास हो गया और एक बुजुर्ग को डॉक्टर को दिखाने के लिए लेकर गए हुए थे। जिसकी वजह से उनके वोट नहीं डाले जा सके। पोलिंग पार्टियां 19 नवंबर से पहले 267 मतदाताओं में से उपलब्ध लोगों के वोट डलवाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77