[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाड़ी में तोड़फोड़ कर मारपीट व हथियार रख फंसाने का केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

गाड़ी में तोड़फोड़ कर मारपीट व हथियार रख फंसाने का केस दर्ज

गाड़ी में तोड़फोड़ कर मारपीट व हथियार रख फंसाने का केस दर्ज

सिंघाना : सिंघाना थाने में एक व्यक्ति ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसके व उसके दोस्त के साथ मारपीट करने व गाड़ी में अवैध हथियार व कारतूस रखकर फंसाने का मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि श्यामपुरा निवासी प्रमोद कुमार ने रिपोर्ट दी कि शनिवार को वह अपने दोस्त जितेन्द्र के साथ उसकी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर सांवलोद की तरफ जा रहे थे। वह लोग सांवलोद के जोहड़ के पास पहुंचे तो गांव के प्रदीप कुमार, सचिन व मोई निवासी सोनी, सोमवीर, अजय सोमरा, निर्मल व शाहपुर निवासी देव थालौर अन्य 10-15 लोगों के साथ स्कोर्पियो, पिकअप, दो कैंपर गाड़ी व बाइक पर सवार होकर आए।

उक्त लोगों ने गाड़ी से उनकी गाड़ी को आगे से टक्कर मार दी। लोहे के सरियों, पाइपों से उनकी बोलेरो गाड़ी के शीशे तोड़फोड़ कर उनके साथ मारपीट की। सोनी व सोमवीर ने उसको पाइपों से मारपीट कर उसके हाथ व पांव तोड़ दिए। उसके दोस्त जितेन्द्र के रीढ़ की हड्‌डी व हाथ में दिक्कत होने के कारण आर्मी ने उसको कैटेगरी से रिटारमेंट दे दिया था।

जितेन्द्र के बारे में सचिन व प्रदीप को पूरी जानकारी थी। मारपीट के दौरान चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग पहुंच कर बचाने का प्रयास करने लगे तो सोनी, सोमवीर, सचिन व देव थालौर ने पिस्तौल निकालकर डराया कि उनके पास आए तो वह लोग उनको जान से मार देंगे। उक्त लोगों में से एक ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही उक्त लोगों ने उनको फंसाने के चक्कर में गाड़ी में अवैध हथियार व जिंदा कारतूस रख दिए। प्रदीप का पिता पृथ्वीसिंह फौज से रिटारमेंट है, जबकि प्रदीप भी फौज की नौकरी कर चुका है। सोनी व सोमवीर के पिता को आर्मी ने फौज से बर्खास्त कर दिया था। इससे पूर्व भी उसके दोस्त जितेन्द्र के ऊपर उक्त लोग जानलेवा हमला कर चुके हैं। जितेन्द्र व प्रदीप का पहले से ही जमीनी विवाद चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर सिंघाना पुलिस का बड़ा धमाका:सिंघाना पुलिस ने भूतपूर्व सैनिक की गाड़ी से अवैध हथियार पकड़े

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77