शराब के नशे में टावर पर चढ़ा:मरने की दी धमकी, शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार
शराब के नशे में टावर पर चढ़ा:मरने की दी धमकी, शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र के डूमरा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया और मरने की धमकी दी। पुलिस ने व्यक्ति को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
मुकुंदगढ़ थानाधिकारी सरदारमल ने बताया कि डूमरा में प्रभुदयाल पुत्र बोदूराम जांगिड़ शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया, ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी मिली तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर मुकुंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रभुदयाल नहीं माना।
पुलिस ने प्रभुदयाल से उसकी डिमांड भी पूछी, लेकिन प्रभुदयाल ने कोई डिमांड नहीं बताई। इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को टावर से नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए, इसके बाद बाबा बीरबलदास, संजय जांगिड़ व मुकुंदगढ़ थानाधिकारी सरदारमल ने प्रभुदयाल को समझाया, समझाइस पर प्रभुदयाल मान गया, इसके बाद पुलिस ने प्रभुदयाल ने को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रभुदयाल का मेडिकल करवाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039828


