[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज रफ्तार कार ने बच्चे व युवक को घसीटा:सीसीटीवी फुटेज आया सामने, कई वाहनों को टक्कर मारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

तेज रफ्तार कार ने बच्चे व युवक को घसीटा:सीसीटीवी फुटेज आया सामने, कई वाहनों को टक्कर मारी

तेज रफ्तार कार ने बच्चे व युवक को घसीटा:सीसीटीवी फुटेज आया सामने, कई वाहनों को टक्कर मारी

पिलानी : झुंझुनूं के पिलानी में तेज गति से जा रही कार ने एक युवक व बच्चे को टक्कर मारी दी। कार चालक दोनों को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान कार चालक ने वहां खडे़ कई वाहनों को चपेट में लिया। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना रविवार शाम को 5 बजे करीब कस्बे के मुख्य बाजार की है। फुटेज में नजर आ रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही कार युवक व बच्चे को घसीटते हुए वहां आसपास खडे़ हुए वाहनों को टक्कर मारते हुए तेज गति से निकल गई।

कुछ लोग कार के पीछे दौड़े, लेकिन चालक कार को लेकर फरार हो गया। हादसे में घायल हुए बच्चे को स्थानीय लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं युवक को मामूली चोट आई है। सूचना के बाद पिलानी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना को लेकर जानकारी ली।

पिलानी पुलिस ने बताया कि फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी। इसकी चपेट में आकर युवक व बच्चा घायल हो गए। बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है। कार को अभी पकड़ा नहीं जा सका है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62