[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज बस स्टेंड पर रोड़वेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:बोले – दो महीने से तनख्वाह नहीं मिली, कैसे मनाएं दीवाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज बस स्टेंड पर रोड़वेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:बोले – दो महीने से तनख्वाह नहीं मिली, कैसे मनाएं दीवाली

रोडवेज बस स्टेंड पर रोड़वेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:बोले - दो महीने से तनख्वाह नहीं मिली, कैसे मनाएं दीवाली

झुंझुनूं : दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को झुंझुनूं डिपो में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए वेतन व पेंशन के भुगतान, दीपावली के बोनस/एक्सग्रेसिया के भुगतान की मांग की। कर्मचारियाें ने बताया कि दीपावली का त्यौहार नजदीक है, दो महीने से वेतन नहीं मिला है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो दीपावली का त्यौहार नही मना पाएंगे।

कर्मचारी नेता धर्मवीर पिलानिया ने बताया कि वर्तमान कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को दो महीने की तनख्वाह और पेंशन नहीं मिली है।

ऐसे में उन्हें चिंता सता रही है कि वे दीपावली त्योहार कैसे मनाएंगे।

दो महीने से तनख्वाह नहीं मिली है, हाल यह हो गए हैं कि कार्मिक अपना घर खर्च भी नहीं चला पा रहे हैं। प्रदर्शन में सैयद सुभाष अली खान, बनवारी मील, प्रभुदयाल नरनौलिया, हरिसिंह गुर्जर, हेतराम खींचड़, रामनिवास पूनिया, विद्याधर कृष्णिया, दयानंद साई, सुरजभान, जसवंत डांगी, रामकुमार पूनिया, रामेश्वर, परमेश्वर, महेंद्र चोमाल, जगदीश, महावीर, जगमाल, सुभाष खींचड़, जयसिंह, महेंद्र चौधरी, जगदीश छापोला, दयाराम कटेवा, प्रताप इंडाली, पोकर सिंह, दयानंद जानू, बनवारी जाट, नेमीचंद, विक्रम सिंह, रामकुमार भेड़ा, मथुरा प्रसाद, विश्वनाथ सोनी, भंवरलाल सैनी, मातादीन भास्कर, फूलचंद पूनिया समेत अन्य रोडवेज कर्मचारी उपस्थित मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet