[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में घर के बाहर मिला युवक का शव:पिता ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोप, शरीर पर मिले चोट के निशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में घर के बाहर मिला युवक का शव:पिता ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोप, शरीर पर मिले चोट के निशान

नवलगढ़ में घर के बाहर मिला युवक का शव:पिता ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोप, शरीर पर मिले चोट के निशान

नवलगढ़ : कुमावास में रविवार को घर के सामने एक युवक का शव मिला है। युवक के पिता ने मृतक के बड़े भाई पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीआई शिवदास मीणा ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे सूचना मिली कि कुमावास गांव में बस्तीराम(35) पुत्र रामधन का शव उसके घर के सामने पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो यह सामने आया कि बस्तीराम शराब पीने का आदी था, रविवार की रात उसका बड़े भाई रामजीलाल से झगड़ा हो गया, इस दौरान दोनों में मारपीट हो गई। आज सुबह बस्तीराम का शव घर के बाहर पड़ा मिला। मृतक के पिता ने रामजीलाल के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। उधर, एफएसएल टीम ने मौके से साक्षय जुटाए है।

नवलगढ़ सीआई शिवदास ने बताया कि पिता की रिपोर्ट पर बड़े भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet