[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आठ साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

आठ साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म, मामला दर्ज

खेतड़ी नगर : थाने में आठ साल के नाबालिक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया। थानाधिकारी गोपाल सिंह थालौर ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपने आठ वर्षिय पुत्र के साथ कुकर्म होने का मामला दर्ज करवाया। रिर्पोट में बताया कि छाबडिया का कुंआ तन जसरापुर निवासी सिब्बु सिंह पुत्र जयसिंह ने उसके आठ वर्षिय पुत्र के साथ कुकर्म किया। पिडीत ने रिर्पोट में बताया कि आरोपि ने बेटे को कोल्डरिंक, कुरकरे व चिप्पस का लालच दे कर 19 अक्टुबर 2023 गुरूवार शाम करीब 5 बजे अपने साथ पहाड़ पर ले गया।  जहाँ पर आरोपि ने उसके साथ कुकर्म किया।

जिसके बाद आरोपि ने नाबालिक बच्चे को धमकाया कि किसी को बताया तो जान से मार दुगा। इस सम्बन्ध में जब बेटे ने आपबिति अपने परिजनों को बताई तो, नाबालिक के पिता ने आरोपि सिब्बु सिंह के मोबाईल पर फोन किया तो गाली गलौच करते हुए जान से मारने कि धमकी देने लगा। धमकी देते हुये कहा कि पांच दिन के अन्दर केश वापस लेले नहीं तो जान से मार दुंगा।

फोन पर धमकी के दौरान कहा कि मुझे पुलिस वालो डर नहीं लगता, दो पुलिस वालों को पहले ही खत्म कर दिया है अगर तुने पांच दिन के अन्दर केश वापस नहीं लिया तो तुझे मार कर मैं पंजाब चला जाउगा। पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड पायेगी। पिडित ने बताया कि आरोपि ने फोन पर दस लाख रूपये लेकर मामला रफा दफा करने को कहा।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आई पी सी 377 504 व 506  व पोक्सो एक्ट 5 व 6 में कुकर्म करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दि।

थानाधिकारी गोपाल सिह ने बताया कि आठ साल के बच्चे साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कि जा रही हैै। आरोपी जल्द ही पुलिस कि गिरफ्त में होंगा।

थानाधिकारी गोपाल सिह थालौर

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22